🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

*तखतपुर विधायक पद की दावेदारी के लिए 26 गांव के सरपंच के अगुवाई में मीनू सुमंत यादव ने ब्लॉक अध्यक्ष को सौपा आवेदन

On: August 21, 2023 2:46 PM

*वर्षो से तखतपुर विधानसभा से पिछड़ा वर्ग प्रत्याशी बनाए जाने की मांग- मीनू सुमंत यादव।*

बिलासपुर। (, वायरलेस न्यूज) – आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में सरगर्मी तेज हो गई है। तखतपुर विधानसभा से वर्तमान क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत में महिला एंव बाल विकास विभाग की सभापति मीनू सुमंत यादव ने दावेदारी की है। आज सोमवार को सुबह 11 बजे अपने समर्थकों के साथ इस साल के चुनावी दंगल में उतरने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की चुनाव समिति के नियम अनुरूप स्थानीय सकरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजू साहू एवं तखतपुर ब्लॉक अध्यक्ष बिहारी देवांगन को अपनी तखतपुर विधानसभा से विधायक पद की दावेदारी का आवेदन सौपा। उनके साथ तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के 26 गांवों के सरपंच पंच और समाज के प्रतिनिधी के साथ उन्होने ब्लॉक अध्यक्ष के समक्ष तखतपुर से विधायक पद के लिए दावेदारी पेश की। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व जिला पंचायत सदस्य संतोष कौशिक, हेमंत यादव, विनोद यादव, मनबोध यादव, अजय यादव, रिटायर्ड टीआई धन्नू यादव, कन्हैया यादव, गोविन्द यादव, राकेश तिवारी, मनीष तिवारी, भोला नाथ तिवारी, रामझुल साहू, सूरज मिश्रा, बिहारी सिह टोडर, आकाश साहू, मनोज साहू, तिलक वर्मा,सोनू वर्मा, दीपक रजक बिल्लू यादव, प्रमोद यादव, विजय भैमिक, संतोष यादव, गोविन्द यादव, अभिषेक लोनिया, राजू साहू,,हेमंत यादव,सुर्या साहू,आकाश भोई, शत्रुघन यादव।

*जिले के तखतपुर विधानसभा पिछड़ा वर्ग बाहुल्य क्षेत्र।-*
सभापति मीनू सुमंत यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (चुनाव समिति) के नियमानुसार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष को आवेदन करना है। तय नियमों के अनुसार तखतपुर विधानसभा सीट से दावेदारी करने मैंने भी आवेदन जमा किया है। बिलासपुर जिले के तखतपुर विधानसभा पिछड़ा वर्ग बाहुल्य क्षेत्र है यहां कौशिक, साहू, यादव सहित अन्य पिछड़ा वर्ग समाज के काफी संख्या में मतदाता है। क्षेत्र की जनता द्वारा समय- समय पर पिछले कई वर्षो से तखतपुर विधानसभा से पिछड़ा वर्ग प्रत्याशी बनाए जाने की मांग उठाई जा रही है। मीनू सुमंत यादव ने आगे कहां कि बिलासपुर जिले के विधानसभा में पिछड़ा वर्ग के मतदाता बड़ी संख्या में हैं। वही तखतपुर विधानसभा में पिछड़ा वर्ग के लगभग 1लाख 20 हजार मतदाता हैं। जिसमे लगभग 30 हजार मतदाता यादव समाज से है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment