*कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा व सीईओ जिला पंचायत श्री जितेंदर यादव ने दी शुभकामनाएं*
*रायगढ़ के अतिरिक्त कलेक्टर कोर्ट में हुआ विवाह*
रायगढ़, (वायरलेस न्यूज 21 अगस्त 2023)
/रायगढ़ जिले में सहायक कलेक्टर के पद पर पदस्थ 2022 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अधिकारी श्री युवराज मरमट आज 2022 बैच के तेलंगाना कैडर की आईपीएस अधिकारी पी. मोनिका के साथ सादगी पूर्ण तरीके से कोर्ट मैरिज कर परिणय सूत्र में बंधे। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने इस मौके पर नव विवाहित अधिकारी युगल को बधाई व शुभकामनाएं दीं। सीईओ जिला पंचायत श्री जितेंदर यादव ने भी नवदम्पत्ति को अपनी शुभकामनाएं दीं। अपर कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े ने विवाह प्रमाण पत्र सौंपा। इस मौके पर अपर कलेक्टर श्री राजीव पांडेय, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती ऋतु हेमनानी, एसडीएम रायगढ़ श्री गगन शर्मा, नायब तहसीलदार श्रीमती तृप्ति चंद्राकार, स्टेनो टू कलेक्टर श्री सूरज खर्रा सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी कर्मचारियों ने अपनी शुभकामनाएं नव दंपत्ति को दीं।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

