जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक ने बिल्हा विधानसभा से की दावेदारी।

बिलासपुर, (वायरलेस न्यूज 20 अगस्त 2023)। जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक ने बिल्हा विधानसभा के ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी तिफरा के अध्यक्ष लक्ष्मी साहू को बिल्हा विधानसभा से दावेदारी प्रस्तुत करते हुए अपना आवेदन सौंपा। प्रमोद नायक सहकारी बैंक के अध्यक्ष के पहले जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर शहर के अध्यक्ष एवं प्रदेश सचिव रह चुके हैं।

छ.ग. बनने के बाद युवा कांग्रेस के शहर, जिला एवं प्रदेश के पदों पर कार्य करते हुए जिले में अपनी पहचान बनाई हैं। सहकारी बैंक के अध्यक्ष के रूप में किसान नेता के रूप में भी पहचान बिल्हा सहित पूरे जिले में हैं। प्रमोद नायक बिल्हा विधानसभा के तिफरा ब्लाॅक से ही प्रदेश प्रतिनिधि है।
प्रमोद नायक के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चैहान, बिलासपुर मंडी बोर्ड अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला, अरपा बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभय नारायण राय, प्रदेश सचिव महेश दुबे, समीर अहमद, देवेन्द्र सिंह बाटू ,आशुतोष शर्मा, सुनील साहू, महेन्द्र ध्रुव, भावेश साहू, पुष्पेन्द्र शर्मा, अयुब खान, प्रत्युष तिवारी, पविकांत श्रीवास्तव, नरेश शर्मा, विवेक सिंह, पवन चंद्राकर, दिलीप पाटिल सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

