🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

अंतागढ़ से ताडोकी के मध्य ट्रैक के दोनों और एसएसबी द्वारा सुरक्षा प्रदान करने नई रेल लाइन का निरीक्षण

On: August 26, 2023 5:03 AM

दुर्ग (वायरलेस न्यूज) अंतागढ़ से ताडोकी के मध्य नई रेल लाइन निरीक्षण
दिनांक 24.08.2023 को श्री ए. एम. चौधरी, CRS SE Circle के द्वारा दल्ली राजहरा- रावघाट न्यू रेल लाइन, परियोजना के अंतर्गत अंतागढ़- ताड़ोकी लगभग 18 किलोमीटर नवनिर्मित रेल लाइन का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सी आर एस के साथ बिलासपुर जोन के अधिकारी, मंडल रेल प्रबंधक/रायपुर, मंडल सुरक्षा आयुक्त/रेसुब/रायपुर तथा रेल विकास निगम लिमिटेड, तथा छत्तीसगढ़ शासन/पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी एवं स्टाफ उपस्थित रहे। इस दौरान ताडोकी से अंतागढ़ तक स्पीड ट्रायल रेसुब पोस्ट दुर्ग के अधिकारी व बल सदस्य अंतागढ़, भानुप्रतापपुर में भी तैनात रहे। इस दौरान रेसुब/रेसुविब, स्थानीय पुलिस SSB,BSF के बल सदस्य पर्याप्त संख्या में बल अंतागढ़ से ताडोकी तक सुरक्षा बंदोबस्त ड्यूटी पर तैनात रहे। ट्रैक के दोनों और एसएसबी द्वारा सुरक्षा प्रदान किया गया।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment