रायपुर (वायरलेस न्यूज)ट्रांसफार्मर से तांबा चोरी कर ले जाते हुए वाहन सहित रंगे हाथ धराए चोर
दिनांक 25.08.2023 को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर में सूचना प्राप्त हुई कि कुम्हारी-सरोना के मध्य स्थित रेलवे के पंप हाउस के सब स्टेशन में लगे रिजर्व ट्रांसफार्मर को अज्ञात चोरों द्वारा खेल दिया गया है तथा उसके अंदर का तांबा क्वाईल चोरी कर लिया गया है। सूचना पर तुरंत कार्यवाही करते हुए पोस्ट प्रभारी रायपुर अन्य अधिकारी व जवान के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच किए। रेलवे के विद्युत विभाग वरिश्ठ अनुभाग अभियंता के साथ चेक करने पर रेलवे के पंप हाउस के सब स्टेशन में लगा 500 KVH क्षमता वाले रिजर्व ट्रांसफार्मर से 20 नग कॉपर क्वाईल वजन 107.5 किलोग्राम तथा कीमत 35834/- को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी करना पाया गया। रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर के प्रभारी द्वारा चोरित माल बरामदगी तथा संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु अधिकारी व जवानों की अलग-अलग टीम बनाकर घटना के आसपास लगाया गया। घटना स्थल के आसपास के लोगों से लगातार पुछताछ की गई तथा घटना स्थल पर ही लगातार निगरानी की गई। जिसके दौरान दिनांक 25/26.08.2023 के मध्य रात्रि में मुखबीर की सूचना पर दो चोरों को 1) ईश्वर धू्रव पिता स्व. राम कुमार ध्रूव उम्र 19 वर्ष निवासी -ब्लॉक नंबर 15 रूम नंबर 09 बी.एस.यू.पी. कॉलोनी सरोना थाना डीडीनगर जिला रायपुर (छ.ग.) एवं 2) गुरूमेन्द्र कुढ़रिया पिता राम सगवन कुढ़रिया उम्र 36 वर्ष निवासी- सुभाषनगर देवार डेरा द्वारिका किराना स्टोर के पास वार्ड नं. 48 तेलीबांधा थाना तेलीबांधा जिला रायपुर (छ.ग.) को एक चार पहिया वाहन अशोक लिलेण्ड (पिकअप)एवं दो नग स्कूटी के साथ संपूर्ण चोरित संपत्ति 20 नग तांबा क्वाईल तथा एक टाई बार पट्टी लगभग 05 फिट लंबाई के साथ पकड़ा गया। जप्त सम्पत्ति की कुल कीमत 35934/- आंकी गई है। दोनों पकड़े गये आरोपियों व अन्य संलिप्त आरोपियों के विरूध्द रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर में अपराध क्रमांक 07/2023 दिनांक 26.08.2023 धारा 3 (ए) आर.पी. (यू.पी.) एक्ट का मामला दर्ज किया गया। दोनो आरोपियो को दिनांक 26.08.2023 को माननीय विशेष रेलवे न्यायालय रायपुर (छ.ग.) के समक्ष पेश किया गया जहां माननीय न्यायालय द्वारा आरोपियो को न्यायिक रिमाण्ड मे केन्द्रिय जेल रायपुर भेज दिया गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

