राजनांदगांव (वायरलेस न्यूज) रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मण्डल द्वारा रेल स्टेशन, यात्रि गाड़ियों में अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान शुरू किया।
दिनांक 26.08.2023 को श्री दीपचंद्र आर्य, मण्डल सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द पु म रेल्वे, नागपुर मंडल के मार्गदर्शन मे व्यापक अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान नागपुर मंडल में शुरू किया है । जिसका उद्देश्य यात्रियों को ट्रेनों में यात्रा करते समय अग्नि सुरक्षा के महत्व के बारे में जानकारी प्रदान करना है। रेलवे सुरक्षा बल द्वारा यात्रियो को ट्रेनों में ज्वलनशील पदार्थ ना ले जाने संबंधी समझाइश दी जा रही है। साथ ही स्टेशनों पर प्रतिबंधित सामानों को गाड़ी में ना ले जाने के सम्बन्ध में उद्घोषणाएं की जा रही है। श्री दीपचंद्र आर्य, मण्डल सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द पु म रेल्वे, नागपुर ने "यात्री सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, और यह अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान एक सुरक्षित यात्रा वातावरण बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। हम सभी यात्रियों को इस पहल में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करते हैं " जागरूकता अभियान चलाकर यात्रीयो में आग की घटनाओं के जोखिम को कम करना और यह सुनिश्चित करना है कि हर यात्रा सुरक्षित हो।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

