राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी के हाथो से चांसलर गोल्ड मेडल प्राप्त करेंगे आयुष ताम्रकार
गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में हर वर्ष एक ऐसे प्रतिभावान छात्र को चुना जाता है जिन्होंने हर क्षेत्र में अपना सरहनीय योगदान दिया हो। इसी कड़ी में केंद्रीय विश्वविद्यालय के वर्ष 2022 के चांसलर गोल्ड मेडलिस्ट मुंगेली जिले के आयुष ताम्रकार बन गए है। इस वर्ष 1 सितंबर 2023 को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दसवां दीक्षांत समारोह होने वाला है जिसमे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आगमन होने जा रहा है। ये बहुत सौभाग्य की बात है की आयुष ताम्रकार को चांसलर गोल्ड मेडल और 25000 रूपयो की राशि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथो से प्रदान की जाएगी। बता दे की आयुष ने 2022 मे गुरु घासीदास विश्वविद्यालय से बी.ए.एलएल.बी. की पढ़ाई पूरी की है। वे शुरू से ही यूनिवर्सिटी में होने वाले सभी एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज के साथ पढ़ाई में भी काफी रुचि रखते थे जिसके फल स्वरूप आज उन्हें ये उपाधि मिली है।
आयुष ने गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ के स्वयं सेवक के रूप में नेतृत्व करते हुए राष्ट्रीय एकता शिविर में भी छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय स्तर में पदक भी हासिल किए है। शुरू से ही आयुष की बेसबॉल तथा सॉफ्टबॉल के प्लेयर है और उन्होंने छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए स्पोर्ट्स मैं भी मेडल हासिल किए है।
आयुष अधिवक्ता होने के साथ साथ एक समाज सेवक भी है जो समय समय पर सामाजिक गतिविधियों में अपना योगदान देते रहते है।
आयुष ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता पिता, गुरुजनों एवम अपने साथियों को दिया है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

