**विश्व पर्यावरण दिवस पर विविध आयोजन एवं राज्य स्तरीय सम्मान समारोह 05 जून को**

बिलासपुर।( वायरलेस न्यूज) पर्यावरण एवं पर्यटन विकास समिति, छत्तीसगढ़ी राजभाषा परिषद वन विभाग एवं छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल बिलासपुर द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस 05 जून 2026 के अवसर पर “जलवायु परिवर्तन” विषय पर आधारित विविध जनजागरूकता कार्यक्रमों एवं राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर सभागार, तिलक नगर, पुराना अरपा पुल के पास, बिलासपुर में किया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सुशांत शुक्ला, विधायक बेलतरा विधानसभा क्षेत्र होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. विनय कुमार पाठक, कुलपति थावे विद्यापीठ गोपालगंज द्वारा की जाएगी। विशिष्ट अतिथियों में श्री एस.एस.डी. बड़गैया आई एफ एस, डॉ. अभिलाषा बेहार सचिव छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग, श्री शैलेन्द्र सिंह कछवाहा समाजसेवी, श्री रमेश चन्द्र श्रीवास्तव वरिष्ठ साहित्यकार, श्री विष्णु कुमार तिवारी वरिष्ठ साहित्यकार, श्री राजीव नयन शर्मा समाजसेवी, श्री नीरज जी डीएफओ बिलासपुर, श्रीमती रश्मि श्रीवास्तव क्षेत्रीय अधिकारी, श्री हेमंत कुमार गौर पर्यावरण विद् एवं श्री संजय शर्मा डायरेक्टर डी एल एस महाविद्यालय सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहेंगे।
समिति के अध्यक्ष डॉ. विवेक तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, पर्यटन संवर्धन तथा जन-जागरूकता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम प्रातः 9 बजे से चित्रकला प्रतियोगिता के साथ प्रारंभ होगा। विभिन्न आयु वर्गों के बच्चों के लिए रंग भरो, वन्यजीवन एवं पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण तथा प्लास्टिक प्रदूषण विषयों पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी। सायं 4 बजे काव्य गोष्ठी, 5 बजे नृत्य, गीत-संगीत एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन होगा। सायं 6 बजे से आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में समाज, साहित्य, कला, पर्यावरण, पत्रकारिता, पुरातत्व संरक्षण, रंगमंच, सिनेमा तथा समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रदेश के विभिन्न विशिष्ट व्यक्तित्वों एवं संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा।
सम्मानित होने वाली प्रमुख विभूतियों में डॉ. गजेन्द्र तिवारी पाली, डॉ. विपिन दुबे रायपुर, श्री वीरेन्द्र पटनायक भिलाई, श्री बुधराम यादव बिलासपुर, श्री अंजनी कुमार तिवारी रायगढ़, डॉ. मीनकेतन प्रधान रायगढ़, श्री नरेन्द्र कुमार वर्मा भाटापारा, श्री राकेश गुप्ता ‘निर्मल’ मुंगेली, डॉ. दीनदयाल साहू दुर्ग, डॉ. डी.पी. देशमुख दुर्ग, श्री उमाकांत खरे बिलासपुर, श्री अजय अमृतांशु भाटापारा, श्री बलराम पाण्डेय रतनपुर, श्रीमती संगीता शुक्ला बिलासपुर, श्रीमती रीना झा बिलासपुर, श्रीमती मीनारानी दुबे रायपुर, श्री सुरेश सिंह बैस बिलासपुर, श्री मनीराम साहू ‘मितान’ सिमगा, डॉ. शत्रुघ्न जैसवानी बिलासपुर, डॉ. सत्यनारायण तिवारी ‘हिमांशु’ लोरमी, श्री एम.डी. मानिकपुरी बिलासपुर, डॉ. अर्चना तिवारी बिलासपुर, श्री संजीव पाण्डेय मल्हार तथा डॉ. शांतनु पाटनवार बिलासपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों की विभूतियां शामिल हैं।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. राघवेंद्र दुबे करेंगे। समिति ने पर्यावरण प्रेमियों, साहित्यकारों, कलाकारों, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों से कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर विश्व पर्यावरण दिवस के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की है।