*बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा पर बिलासपुर मंडल का सख्त पहरा *
*बिलासपुर स्टेशन में चलाये गए विशेष नाका टिकट चेकिंग अभियान में 539 मामलों से 3.63 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूली*
बिलासपुर – ( वायरलेस न्यूज 01 जून 2026)
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल द्वारा यात्रियों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं बेहतर रेल यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने तथा बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से विशेष “नाका टिकट चेकिंग अभियान” निरंतर चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनाँक 31 मई 2026 को बिलासपुर स्टेशन पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अनुराग कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री डी.एस. चौहान के नेतृत्व में विशेष नाका टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें वाणिज्य निरीक्षक, मुख्य टिकट निरीक्षक (CTI), टीटीई एवं आरपीएफ स्टाफ भी शामिल थे। स्टेशन के विभिन्न प्रवेश एवं निकास द्वारों, प्लेटफार्मों तथा ट्रेनों में व्यापक स्तर पर जांच की गई, जिससे बिना टिकट अथवा अनियमित रूप से यात्रा करने वाले यात्रियों की प्रभावी पहचान सुनिश्चित हो सके।
अभियान के दौरान बिलासपुर स्टेशन तथा यहां से होकर गुजरने वाली 20 ट्रेनों में सघन टिकट जांच की गई | जांच के दौरान कुल 539 मामलों में कुल ₹3 लाख 63 हजार 15 रुपये का जुर्माना वसूला गया। जिसमें बिना टिकट यात्रा के 376 मामलों में 2 लाख 80 हजार 220 रुपये, अनियमित टिकट के154 मामलों से 81 हजार 895 रुपये एवं बिना बुक किए गए लगेज के 09 मामलों से 900 रुपये जुर्माने की वसूली किया गया ।
अभियान के दौरान यात्रियों को स्वच्छता एवं जन-जागरूकता संबंधी संदेश भी दिए गए। उन्हें स्टेशन परिसर एवं ट्रेनों में स्वच्छता बनाए रखने, गंदगी न फैलाने, उचित टिकट लेकर यात्रा करने, बिना बुक सामान लेकर यात्रा न करने तथा रेलवे के नियमों एवं निर्देशों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026श्रेष्ठ समाज की स्थापना के लिए इंदौर से बिलासपुर तक निकली भव्य अभियान यात्रा का 18 सितंबर को राजयोग भवन में होगा ऐतिहासिक समापन
बिलासपुरSeptember 17, 2026अनहाइजीनिक तरीके से खाद्य पदार्थ बनाने पर सुरेश कॉफी हाउस सकरी का लाइसेंस निलंबित
राष्ट्रीयSeptember 16, 2026झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड 13 साल बाद आया बड़ा फैसला, नंदकुमार पटेल , विद्याचरण शुक्ला और महेंद्र कर्मा समेत कई नेताओं की हुई थी हत्या
अपराधSeptember 14, 2026बेलपहाड़ स्टेशन पर 8 किलो गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तारआरपीएफ की ऑपरेशन नारकोस के तहत कार्रवाई, चार लाख रुपये का गांजा बरामद

