*पर्यावरण चुनौती,उपाय,निदान पर जंगल मितान की संगोष्ठी 5 जून को*
*बिलासपुर ।( वायरलेस न्यूज) 5 जून शुक्रवार को जंगल मितान छत्तीसगढ़ संस्था द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर परम्परा अनुसार पर्यावरण संगोष्ठी के 33 वें वर्ष संस्था के संस्थापक चन्द्र प्रकाश बाजपेयी पूर्व विधायक द्वारा वर्ष 1994 में रोपे गये रुद्राक्ष,चंदन.पीपल,हर्रा,बहेरा,आँवला,नीम.आम आदि वृक्षों का उत्सव,पूजन,विचार गोष्ठी स्थानीय बाजपेयी परिषद विकास नगर 27 खोली में 5 जून शुक्रवार की प्रातः 8-00 बजे आयोजित किया गया है । उक्त जानकारी देते हुये संस्था के अध्यक्ष चन्द्र प्रदीप बाजपेयी,अखिलेश,ने बतलाया संगोष्ठी का विषय वर्तमान समय में पर्यावरणीय असंतुलन की चुनौतियां,निदान और उपाय भारतीय समाज में पर्यावरण की अवधारणा,पर्यावरण का मानवीय जीवन में महत्व ( संकट के कारण ,बढ़ती जनसंख्या, औद्योगीकरण और विकास,)पर्यावरण असंतुलन के परिणाम,बिमारी,सूखा,बाढ़,बढ़ता तापमान,जलस्रोत की कमी,खेती पर असर पर्यावरण संरक्षण के उपाय एवं निष्कर्ष विषय पर प्रमुख वक्ता डॉ देवधर महंत,राजीव नयन शर्मा,डॉ शकुंतला जितपुरे विचार रखेंगी*
*उक्त अवसर पर जंगल मितान संस्था ने सभी पर्यावरण संरक्षकों को अधिक से अधिक संखिया में आने का अनुरोध किया है*
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026श्रेष्ठ समाज की स्थापना के लिए इंदौर से बिलासपुर तक निकली भव्य अभियान यात्रा का 18 सितंबर को राजयोग भवन में होगा ऐतिहासिक समापन
बिलासपुरSeptember 17, 2026अनहाइजीनिक तरीके से खाद्य पदार्थ बनाने पर सुरेश कॉफी हाउस सकरी का लाइसेंस निलंबित
राष्ट्रीयSeptember 16, 2026झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड 13 साल बाद आया बड़ा फैसला, नंदकुमार पटेल , विद्याचरण शुक्ला और महेंद्र कर्मा समेत कई नेताओं की हुई थी हत्या
अपराधSeptember 14, 2026बेलपहाड़ स्टेशन पर 8 किलो गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तारआरपीएफ की ऑपरेशन नारकोस के तहत कार्रवाई, चार लाख रुपये का गांजा बरामद

