जगदलपुर, 15 सितम्बर 2020 वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी/ कलेक्टर श्री रजत बंसल ने कहा कि इंजीनियर हर प्रकार की व्यवस्था के भाग है। व्यवस्था के विकास करने वाले तथा विकास कार्यों को गति देने में इंजीनियर की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। कलेक्टर श्री बंसल मंगलवार को लालबाग क्षेत्र में स्थित सर मोक्षगुण्डम विश्वेश्वरय्या स्मारक स्थल में आयोजित अभियंता दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कलेक्टर श्री बंसल ने वैज्ञानिक और निर्माता के रूप में देश की सेवा में अपना जीवन समर्पित करने वाले भारत रत्न सर मोक्षगुण्डम विश्वेश्वरय्या ही जयंती को नमन करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित सभी इंजीनियरों को अभियंता दिवस की शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने कहा कि अभियंता दिवस मनाना जरूरी है ताकि इंजीनियरों को अपने कार्यो के लिए गर्व की भावना दिया जा सके। आगे उन्होंने कहा कि कोरोना काल में प्रशासन की हर जरूरत को किसी भी समय पर आदेश करने पर अभियंता लोगों ने आगे आकर कार्य किया। जिससे जिले में कोविड-19 हेतु प्रशासन द्वारा इलाज की सुविधाओं का विकास कर पाया है। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री रजत बंसल ने बताया कि वे स्वयं इंजीनियर छात्र रहे साथ ही जिले के पुलिस अधीक्षक श्री दीपक झा और सीईओ जिपं श्री इंद्रजीत चंद्रवाल भी इंजीनियरिंग छात्र रहे हैं। कार्यक्रम के प्रारंभ में उपस्थित अधिकारियों ने सर विश्वेश्वरय्या की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर नमन किए। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री दीपक झा, सीईओ जिपं श्री इंद्रजीत चंद्रवाल, मुख्य कार्यपालन अभियंता श्री पी.डी. साय एवं अन्य निर्माण विभागों के प्रमुख अभियंता व सहायक अभियंता सहित जिले के अन्य इंजीनियर उपस्थित थे। बस्तर इंजीनियर एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सोशल डिस्टेसिंग का भी पालन किया गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, विमान सुरक्षा एवं वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग

