रायगढ़ (अनिल आहूजा) छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स रायगढ़ ने महाप्रबंधक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को एक पत्र लिखकर ध्यान आकर्षित किया था कि बिलासपुर से रायपुर डोंगरगढ़ की ओर 7 लोकल ट्रेन बिलासपुर से चलाने का निर्णय लिया गया है। जबकि बिलासपुर से रायगढ़ की ओर एक भी लोकल ट्रेन नहीं चल रही है जिससे दैनिक यात्रा करने वाले कर्मचारी एवं छोटे स्टेशन तक यात्रा करने वाले अन्य यात्रियों को अत्यंत तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है। और वे अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाते हैं। उल्लेखनीय है कि रायगढ़ एक औद्योगिक और ऊर्जा नगरी है और यहां से प्रतिदिन हजारों यात्री रायगढ़ से बिलासपुर के बीच सफर करते हैं अतः रायगढ़ से बिलासपुर तक पूर्व की भांति लोकल ट्रेन चलाया जाना अत्यंत आवश्यक है। परंतु रेल विभाग ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है जिस पर चेंबर अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा है कि रायगढ़ से बिलासपुर लोकल ट्रेन न चला कर विभाग यात्री सुविधाओं की अनदेखी कर रहा है अत : वर्तमान महाप्रबंधक बिलासपुर गौतम बनर्जी को तत्काल प्रभाव से हटाया जाना चाहिए उन्होंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रेल मंत्री पीयूष गोयल रेल बोर्ड के चेयरमैन तथा श्रीमती गोमती साय सांसद रायगढ़ से मांग की है कि वे वर्तमान महाप्रबंधक को यहां से तत्काल स्थानांतरित करें और रायगढ़ से बिलासपुर लोकल ट्रेन का परिचालन दो फेरों में शीघ्रता शीघ्र प्रारंभ करवाने की व्यवस्था करें।
राजेंद्र अग्रवाल
अध्यक्ष
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यOctober 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह विशेष
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज

