बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) जांजगीर-चांपा कलेक्टर श्री यशंवत कुमार ने अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी किलीमंजारो के पर्वतारोहण के लिए चयनित चांपा निवासी कुमारी अमिता श्रीवास को शुभकामनाए देते हुए सहायता राशि का चेक प्रदान किया। कलेक्टर ने अमिता से चर्चा करतें हुए उनके साहसिक कार्य की तारीफ की और निरंतर मेहनत के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान अटल बिहारी बाजपेयी ताप विद्युत गृह मड़वा के चीफ इंजीनियर श्री एच एन कोसरिया भी उपस्थित रहे । उल्लेखनीय है कि पर्वतारोही प्रशिक्षण के लिए सीएसआर मद से अटल बिहारी बाजपेयी ताप विद्युत गृह मड़वा, छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कम्पनी द्वारा कुल 2 लाख 70 हजार 795 रूपये का चेक प्रदान किया गया है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यOctober 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह विशेष
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज

