🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

जंगली हाथी ने फिर एक ग्रामीण को उतारा मौत के घाट
छाल रेंज के लात पुर्नवास की घटना

On: September 22, 2023 4:57 AM

जंगली हाथी ने फिर एक ग्रामीण को उतारा मौत के घाट
छाल रेंज के लात पुर्नवास की घटना
रायगढ़। (वायरलेस न्यूज) बीती रात जंगली हाथी की चपेट में आने से फिर एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं 2 अन्य लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। मामला धरमजयगढ़ वन परिक्षेत्र के छाल रेंज का है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार वन मंडल धरमजयगढ़ के छाल रेंज में लात पुनर्वास के पास एक व्यक्ति का देर रात हाथी से आमना सामना हो गया। मृतक की पहचान विनोद बरेठ निवासी सारंगढ़ के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि लकड़ी तस्करी के फेर में तीन लोग जंगल में घूम रहे थे। इसी दौरान मुठभेड़ हाथी से हो गई। मृतक के पास बाइक भी पड़ा हुआ मिला है। बहरहाल, घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस व वन विभाग अधिकारी मौके पर पहुंच कर दो अन्य लोगों की खोजबीन व अन्य कार्यवाही में जुट गए हैं।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment