डॉ तृषा शर्मा को दुबई में अनुसंधान अवार्ड
भिलाई । (वायरलेस न्यूज) भिलाई के एम जे महाविद्यालय के शिक्षा संकाय की प्राध्यापक डॉ तृषा शर्मा को दुबई में आयोजित कला एवं मानविकी की अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी एवं अंतरराष्ट्रीय हिंदी उत्सव में अंतरराष्ट्रीय शिक्षा अनुसंधान अवार्ड से सम्मानित किया गया। 14 सितंबर को दुबई में आयोजित मुख्य समारोह में यह सम्मान उन्हें प्रदान किया गया है। उल्लेखनीय है कि 40 से अधिक शोध-पत्र, 4 महत्वपूर्ण किताबों और संस्कृति पर नियमित कालम लिखने वाली प्राध्यापक डॉ तृषा शर्मा हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग में शोध निर्देशक भी हैं और उन के निर्देशन में पीएचडी भी हो चुकी है। डॉ शर्मा शिक्षा संकाय और इतिहास दोनों विषयों में पीएचडी हैं और अनेक विश्वविद्यालयों की पाठ्यक्रम समिति की विषय विशेषज्ञ हैं। दुबई में सम्मेलन में उनके द्वारा शोध-पत्र भी प्रस्तुत किया गया।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.20*विधि छात्र कु संध्या विभार ने उत्तीर्ण किया AIB की परीक्षा*
Uncategorized2026.07.20*क्रमोन्नत या समयमान वेतनमान में लाभप्रद कौन है ? बिना जाने विकल्प पत्र भरना समझदारी नहीं है*- फेडरेशन *गलत विकल्प पत्र चयन से पेंशन-ग्रेच्यूटी प्रभावित हो सकता है- फेडरेशन*
Uncategorized2026.07.18रौशन सिंह बने भाजयुमो मुंगेली जिला सह-प्रभारी.*
Uncategorized2026.07.18कर्रा नाला बांध फूटा, गांव वाले डरे ,सैकड़ो की संख्या में है मगरमच्छ,कलेक्टर निरीक्षण के लिए पहुंचे, सीसीएफ पांडेय ने डीएफओ को नजर रखने निर्देशित किया एसडीएम ने किसानों से अपील की है खेतों , घरों में भी सावधान रहें ग्रामीण
