भाजपा की छत्तीसगढ़ में बनेगी सरकार, प्रदेश सरकार को बताया भ्रष्टाचार का दलदल, उत्तरप्रदेश के उप मुख्यमंत्री पाठक का बयान
रायगढ़।(वायरलेस न्यूज) उत्तरप्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक गुरुवार 21 सितंबर को जिंदल हवाई पट्टी पहुंचे और यहां से कोरबा की परिवर्तन यात्रा में भाग लेने से पहले मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि छत्तीसगढ़ भाजपा की परिवर्तन यात्रा में जिस ढंग से सभी जाति संप्रदाय के लोग अपना समर्थन दे रहे हैं और आर्शीवाद दे रहे हैं। बडी संख्या में शामिल हो रहे हैं जिसे देखते हुए मै यह कह सकता हैं कि छत्तीसगढ़ में बयार चल रही है और भाजपा प्रचंड बहुमत से आयेगी।
छत्तीसगढ़ में बड़े नेताओं के आने के संबंध में उन्होंने कहा कि हम सभी एक परिवार हैं। जब उत्तर प्रदेश में चुनाव होते हैं तो छत्तीसगढ़ के नेता वहां सहयोग के लिये पहुंचते हैं। वैसे ही हम लोग यहां सहयोग के लिये आयें है। उत्तरप्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कांगे्रस पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश कांगे्रस भ्रष्टाचार के दलदल में डूबी हुई पार्टी है और उन्होंने छत्तीसगढ़ के लिये कुछ किया ही नही है। भाजपा शासनकाल में शुरू हुई अधिकांश योजनाओं को कांगे्रस के द्वारा बंद कर दिया गया है और अपनी तिजोरी भरने में लगी हुई है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

