बिलासपुर–(वायरलेस न्यूज 23 सितम्बर, 2023)
रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर द्वारा त्योहारों के सीजन को ध्यान में देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा दिनांक 20 सितम्बर 2023 से 22 सितम्बर 2023 तक तीन दिनो का अवैध टिकट दलालों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया गया है । इस अभियान के दौरान कुल 19 टिकट दलालों को गिरफ्तार कर रेलवे अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है । यह कार्यवाही बिलासपुर, रायपुर एवं नागपुर मण्डलों में एक साथ किया गया और अवैध टिकट दलालों पर शिकंजा कसते हुए कार्यवाही की गई है ।
यह कार्यवाही बिलासपुर, चाँपा, रायगढ़ ब्रजराजनगर, अनुपपुर, शहडोल, पेन्ड्रारोड, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया, नागपुर एवं छिंदवाड़ा में एक साथ किया गया । तीन दिनों की इस कार्यवाही में कुल 19 मामले दर्ज किए गए । जिसमें 25 अलग अलग पर्सनल यूजर आई डी पर कुल 425 टिकटें बनाया गया, जिसका मूल्य 5,40,887.77 रूपये को जप्त किया गया है । जिसमें 56,436.27 रूपये के भविष्य के यात्रा टिकट भी शामिल है । यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

