बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) विधानसभा चुनावी सरगर्मी के बीच फिलहाल बिलासपुर जिले की सबसे हॉट सीट बेलतरा बनी हुई है । और जहां पर सभी दलों के सबसे ज्यादा दावेदार है ,अब इसी बीच प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष सुश्री डॉ अलका शर्मा ने भी बेलतरा सीट से अपनी पुख्ता दावेदारी ठोक दी है , उन्होंने कहा कि जबसे यह विधान सभा हुआ है तबसे लेकर अब तक कोई कांग्रेस का प्रत्याशी अपनी जीत दर्ज नहीं कर सका है उन्होंने सॉलिड तर्क देते हुए कहा कि यह सीट ब्राम्हणों की सीट है ऊपर से यदि इस सीट पर किसी महिला को कांग्रेस उम्मीदवार घोषित करती है तो जीत सुनिश्चित है जबकि दूसरी पार्टी यहां से पुरुष ब्राम्हण को ही उतारेगी उस स्थिति में कांग्रेस अपना उम्मीदवार महिला को घोषित करनी चाहिए।
शिक्षाविद डॉ अलका शर्मा पिछले 35वर्षों से सक्रिय तौर पर कांग्रेस के विभिन्न पदों पर विराजमान रही है। और इसी क्षेत्र से पूर्व में जिला पंचायत की सदस्य भी रही है लगातार उन्होंने बेलतरा में काम भी किया है। 15वषों तक बिलासपुर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रही है।
डा अलका शर्मा बेलतरा में पुर्व कांग्रेस उम्मीदवार के लिए बेलतरा में सघन प्रचार का भी काम किया है। बेलतरा के कई गांवों से उम्मीदवार घोषित करने प्रदेश कांग्रेस से मांग भी की है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

