विधायक डॉ विनय जायसवाल और चैंबर ने जताया मुख्यमंत्री का आभार।
मनेंद्रगढ़(प्रशांत तिवारी वायरलेस न्यूज)
मनेंद्रगढ़ नगर क्षेत्र में कई वर्षों से नजूल पट्टे के संबंध में जनता की मांग नहीं पूरी हो रही थी।
कुछ माह पूर्व इस मामले को चेंबर के पदाधिकारी द्वारा मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल के समक्ष रखा गया जिस पर डॉक्टर विनय जायसवाल ने भरोसा जताते हुए कहा कि मैं आप लोगों की बात उच्च नेतृत्व में रखूंगा और हमारे प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल जी द्वारा यह मांग जरूर पूरी की जाएगी।
जिस पर समय-समय पर विधायक डॉ विनय जायसवाल ने छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत, क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के साथ पत्राचार कर बार-बार क्षेत्र में पट्टे की मांग की जा रही थी जिस सभी उक्त नेतृत्व में मनेंद्रगढ़ के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान किया और पर प्रक्रिया शुरू कर दी गई ।
विधायक श्री विनय जायसवाल जी द्वारा लगातार चेंबर के साथ इस मामले को आगे बढ़ने का कार्य किया गया, इन सबके सहयोग से मनेंद्रगढ के पट्टा धरियो की माँग मुख्य मंत्री भूपेश बघेल ने आज पूरी की और आज छत्तीसगढ़ कैबिनेट की बैठक इसे पास कर दिया गया है। जल्द ही इस संदर्भ में आदेश आप सबके समक्ष आ जाएगा, इस सौगात के लिए पूरा चैंबर परिवार ने मुख्यमंत्री सहित सभी नेताओं का आभार प्रगट किया है।
विधायक डॉ विनय जायसवाल ने कहा कि यह कार्य बीजेपी की सरकार में कभी संभव नहीं होता हमने इसके लिएभरपूर प्रयास किया है और जिसका परिणाम आज क्षेत्र की जनता के सामने है और आगे भी कांग्रेस की सरकार में क्षेत्र के हित के मुद्दों पर सकारात्मक फैसले होंगे, उन्होंने समस्त क्षेत्र वासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी, साथ ही माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत, सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत , जयसिंह अग्रवाल राजस्व मंत्री का आभार जताया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

