🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

अधिवक्ता संघ पाली का चुनाव हुआ संपन्न राजेश कुमार राज बने अध्यक्ष

On: September 25, 2023 5:22 PM

अधिवक्ता संघ पाली का चुनाव हुआ संपन्न राजेश कुमार राज बने अध्यक्ष

कोरबा पाली / (वायरलेस न्यूज) अधिवक्ता संघ पाली का चुनाव तहसील अधिवक्ता संघ के भवन में संपन्न हुआ जिसमे अध्यक्ष पद हेतु राजेश कुमार राज ,तीरथ लाल डिक्सेना,अश्वनी वर्मा तथा प्रवीण जायसवाल चुनावी मैदान में थे उपाध्यक्ष पद के लिए भी त्रिकोणी मुकाबला द्वारिका मरावी ,बजरंग वैष्णव तथा रामनारायण पटेल के बीच था सचिव पद हेतु उपवन सिंह खैरवार,जयपाल विनायक कोषाध्यक्ष के लिए संतोष दास मानिकपुरी, मुकेश श्रीवास्तव संस्कृतिक सचिव हेतु रामेश्वर पड़वार और गणेश शंकर तिवारी के बीच सीधा मुकाबला था शेष पदो पर उपाध्यक्ष महिला मुन्नी दास सहसचिव दिलीप शर्मा क्रीड़ा सचिव शिव नारायण यादव ,पुस्तकालय सचिव अजय बहादुर जायसवाल तथा कार्यकारिणी में रविंद्र महंत,मनीष देवांगन,राममुरारी जायसवाल तथा कु प्रियंका जायसवाल निर्विरोध निर्वाचित हुए वन्ही पर जिन पदो मे चुनाव हुआ उसमे अध्यक्ष के लिए राजेश कुमार राज ने 28 मत प्राप्त कर अपने निकटम प्रत्याशी तीरथ लाल डिक्सेना को 3 मतों से पराजित किया तथा अन्य प्रत्याशी अश्वनी वर्मा और प्रवीण जायसवाल चुनाव से अलग हो गए थे वे समर्थन दे दिए थे उपाध्यक्ष पद के लिए बजरंग वैष्णव ने अपने 34 मत प्राप्त कर निकटम प्रत्याशी द्वारिका मरावी को 18 मतों से पराजित किया रामनारायण पटेल तीसरे स्थान पर रहे सचिव पद के लिए हुए सीधे मुकाबले में उपवन सिंह खैरवार ने 29 मत प्राप्त कर जयपाल विनायक से 5 मतों के अंतर से जीत दर्ज किया कोषाध्यक्ष के लिए संतोष दास मानिकपुरी 29 मत प्राप्त कर निकटम प्रत्याशी मुकेश श्रीवास्तव से 5 मतों के अंतर से जीत दर्ज किया सांस्कृतिक सचिव में रामेश्वर पड़वार 34 मत प्राप्त कर अपने निकटम प्रत्याशी गणेश शंकर तिवारी से 9 मतों से विजई रहे इस प्रकार से चुनाव अधिकारियों ने शांति पूर्वक चुनाव संपन्न कराया।जनपद पंचायत पाली के उपाध्यक्ष एवम् अधिवक्ता संघ पाली के पूर्व अध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने पैनल के सभी पदों पर विजई होने पर नवपदाधिकारियो को बधाई दिया तथा बिना भेद भाव किए सभी अधिवक्ता साथियों के हित में कार्य करने और अधिवक्ताओं का सम्मान बनाए रखने बार एवम् बेंच के बीच मधुर संबंध बनाए रखने के लिए मार्गदर्शन दिये।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment