🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

ऑपरेशन नारकोस ……..
यात्री गाड़ी सूरत पूरी एक्सप्रेस मे मादक पदार्थ गांजा लेकर यात्रा करते दो यात्रियो को पकड़ा गया

On: September 27, 2023 7:58 PM

ऑपरेशन नारकोस ……..
यात्री गाड़ी सूरत पूरी एक्सप्रेस मे मादक पदार्थ गांजा लेकर यात्रा करते दो यात्रियो को पकड़ा गया


नागपुर वायरलेस न्यूज। ऑपरेशन नारकोस के तहत नागपुर रेल सुरक्षा बल की विशेष टीम ने सूरत पूरी एक्सप्रेस में विगत दिनों ट्रेन में गांजा लेकर का रहे दो लोगो को पकड़ने में अहम कामयाबी हासिल की है। रेल सुरक्षा बल से मिली जानकारी के अनुसार 25-09-23 को सी.आई.बी. डिटेक्टिव विंग रेसुब नागपुर टीम द्वारा ऑपरेशन नारकोस के तहत गाड़ी संख्या 22827 सूरत पूरी एक्सप्रेस चेकिंग के दौरान दो व्यक्तियो को क्रमश नाम (1- मंगलू दुतिया वाघ उम्र 49 वर्ष पता- सिहनी थाना- टिटलागढ़ जिला- बलांगीर (उड़ीसा) (2- उमेसदास रामदुलारे पटेल उम्र 47 वर्ष पता- बलवाड़ी तह वरला जिला- बड़वानी को संदेहस्पद स्तिथि में पाया गया । सालवा कन्हन के मध्य रनिंग ट्रेन में चेक करने पर कुल 7-471 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ । अनुमानित कीमत 74710@& आँकी गयी । दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत उचित दस्तावेज तैयार कर जप्त संपति के साथ उचित कानूनी अग्रिम कार्यवाही हेतु जीआरपी इतवारी को सुपर्द किया गया । जीआरपी इतवारी द्वारा दोनो आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 81@23 धारा 20 ब (ii) 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment