भाजपा की परिवर्तन महासंकल्प रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 सितंबर को विशाल सभा को करेंगे संबोधित…. छै विधानसभा के लिए भाजपा के प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना….अमर अग्रवाल ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी
बिलासपुर– (वायरलेस न्यूज) भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा का समापन 30 तारीख को बिलासपुर में होने जा रहा है। इस अवसर पर विशाल आमसभा का आयोजन किया गया है।जिसका नाम परिवर्तन महासंकल्प रैली रखा गया है।
जिसमें प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी भी शिरकत करेंगे।इस रैली में भारतीय जनता पार्टी लाखों की संख्या में लोगों को जुटाने का प्रयास कर रही है।इसी उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी ने बिलासपुर जिले के 6 विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार के लिए प्रचार रथ को आज हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
जिसके बाद प्रेस वार्ता करते हुए छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री और भाजपा वरिष्ठ नेता अमर अग्रवाल ने बताया कि परिवर्तन महासंकल्प रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशाल सभा को संबोधित करेंगे और प्रदेश भर से लाखों कार्यकर्ता और प्रदेश के नागरिक इस सभा में आएंगे।
अमर ने कहा कि मोदी जी की बिलासपुर आम सभा रायपुर और रायगढ़ का भी रिकार्ड तोड़ेगी,यह सभा एक ऐतिहासिक चुनावी सभा होगी।इस वार्ता में अमर अग्रवाल के साथ, पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, विधायक कृष्णमूर्ति बांधी, रजनीश सिंह, हर्षिता पांडे, रामदेव कुमावत और भूपेंद्र सवन्नी मौजूद रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

