फरार वारंटी को कवर्धा जिले से दबिश देकर बिलासपुर पुलिस ने पकड़ा ।
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) बिलासपुर पुलिस ने एक फरार वारंटी को कवर्धा जिले से दबिश देकर पकड़ने में सफलता हासिल की है। बिलासपुर पुलिस ने बताया कि पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा आगामी विधानसभा निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए अधिक से अधिक स्थायी वारंट एवं गिरफ्तारी वारंट तामील करने निर्देशित किया गया हैं। जिसके परिपालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, श्री राजेन्द्र जायसवाल तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमती पूजा कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उत्तम साहू के नेतृत्व में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा स्थायी वारंटी करिया पिता बुद्धु उम्र 41 वर्ष निवासी कवर्धा वार्ड नं. 01 महाविद्यालय के पास थाना व जिला कवर्धा जो पिछले 20 वर्षो से वन अधिनियम के अपराध में फरार था। मुखबिर सूचना पर कवर्धा जिला कबीरधाम से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। विशेष योगदान:- निरीक्षक उत्तम साहू, आर. धीरेन्द्र तोमर, राहुल जगत का रहा है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

