🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

हथियार रखकर घुम रहे आरोपी को टीआई की सक्रियता से पुलिस ने किया गिरप्तार

On: September 28, 2023 3:24 PM

हथियार रखकर घुम रहे आरोपी को टीआई की सक्रियता से पुलिस ने किया गिरप्तार

बिलासपुर । वायरलेस न्यूज। तखतपुर पुलिस ने थाना प्रभारी की सक्रियता से एक युवक को अपने कमर में लोहे का चापड बांधकर घुमते पाया और उसे लोगो में दशहत पैदा करने के जुर्म में मय हथियार सहित गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।
तखतपुर थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तम साहू ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए तखतपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र में लागातार पेट्रोलिंग एवं गस्त कर असामाजिक तत्वों के उपर सतत् निगरानी रखी जा रही है, जो आज दिनांक 28.09.2023 को तखतपुर टाउन पेट्रोलिंग के दौरान रावणभाठा मैदान के पास आरोपी राहुल धुरी अपने कमर में लोहे का चापड बांधकर घुम रहा था, तथा आम जनता में दहशत फैला रहा था, जिसे तखतपुर पुलिस द्वारा पकडकर आरोपी के पास से लोहे का चापड जप्त किया गया। आरोपी राहुंल धुरी को धारा 25 आर्म्स एक्ट में गिरप्तार कर रिमाण्ड पर भेजा गया है।

कार्यवाही में – स.उ.नि. भारत सिंह मरकाम, आरक्षक राजेश डाहिरे, आकाश निषाद का भूमिका रहा।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment