🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

रायगढ़ में बिना मास्क घूम रहे 910 व्यक्तियों पर आज हुई कार्यवाही

On: February 26, 2021 4:22 PM

● *कोरोना के नये स्ट्रेन के मद्देनजर बिना मास्क पर आगे भी की जावेगी कड़ाई*

रायगढ़ (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़)पडोसी राज्य में कोरोना के नये स्ट्रेन (Corona Virus New Strain) मिलना चिंताजनक है । राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में दूसरे राज्यों से आ रहे लोगों की स्क्रीनिंग के लिये एयरपोर्ट, रेल्वे स्टेशनों एवं राज्य की सीमाओं पर जांच बाद प्रवेश के निर्देश दिये गये है । राज्य में वैक्सीनेशन प्रक्रियाधीन है, कोरोना गाइडलाइन के अनुसार अभी भी सभी नीजी व शासकीय कार्यालयों, सार्वजनिक स्थानों पर मास्क अनिवार्य है, परन्तु कुछ समय से लोग मास्क के प्रति लापरवाही बरत रहें हैं जिसे देखते हुये जिला पुलिस द्वारा एक बार फिर मास्क के प्रति जागरूक करने बिना मास्क/फेस कवर किये घूम रहे लोगों के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही प्रारंभ किया गया है ।

आज दिनांक 26.02.2021 को शाम तक जिले के विभिन्न थानाक्षेत्रान्तर्गत बिना मास्क/फेस कवर के घूम रहे *910 व्यक्तियों* पर पुलिस टीम द्वारा जुर्माने की कार्यवाही की गई है । एसपी संतोष सिंह द्वारा बताया गया कि कोरोना के नये स्ट्रेन को देखते हुए स्थानीय प्रशासन के निर्देशानुसार रेल्वे स्टेशन, बस स्टैंड तथा जिले की सीमाओं पर चौकसी बढाई जा रही है, जब तक वैक्सीनेशन पूर्ण न हो जाये लापरवाही न बरतें । सार्वजनिक स्थानों पर अनिवार्य रूप से मास्क पहनें तथा कोरोना गाइड लाइन का पालन करें ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment