क्या होता है व्हीव्हीपेट मशीन का फुल फार्म
कलेक्टर ने प्रशिक्षण में पूछे कई रोचक सवाल
बिलासपुर, (वायरलेस न्यूज) 17 अक्टूबर 2023/कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने मतदान दलों के प्रशिक्षण के दूसरे दिन आज बिल्हा विकासखण्ड के बोदरी में आयोजित ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान दल के अधिकारियों को इव्हीएम मशीन के उपयोग के व्यावहारिक प्रशिक्षण पर ज्यादा जोर दिया। उन्होंने मतदान दलों से कहा कि इव्हीएम मशीन के उपयोग को लेकर इतना सिद्धहस्त हो जाएं कि वास्तविक मतदान के दौरान कोई दिक्कत न आए। कलेक्टर ने प्रशिक्षार्थियों को व्हीव्हीपैट मशीन का फुल फार्म बताने को कहा। अधिकतर लोगों को सही जवाब बताने में दिक्कत हुई। तब एसडीएम हरिओम द्विवेदी ने सही जवाब बताकर जिज्ञासा शंात की। उन्होंने बताया कि इसका फुल फार्म वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल होता है। कलेक्टर ने इव्हीएम मशीन एवं चुनाव प्रकिया से जुड़े कई रोचक सवाल किए और उनकी शंकाओं का समाधान किया। नगर निगम आयुक्त एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी श्री कुणाल दुदावत एवं जिला पंचायत के सीईओ श्री अजय अग्रवाल भी इस दौरान उपस्थित थे।
कलेक्टर ने प्रशिक्षण में करीब आधे घण्टे तक स्कूल शिक्षक की तरह मतदान दल के अधिकारियों की क्लास ली। मतदान दल के अधिकारियों को उनके दायित्व का बोध कराया। बताया गया कि पोलिंग अधिकारी एक, दो एवं तीन के क्या कर्तव्य होते हैं। इव्हीएम मशीन के बैलट यूनिट, कण्ट्रोल यूनिट एवं व्हीव्हीपेट मशीनों को आपस में जोड़ने के क्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीठासीन अधिकारी को अपनी पहली रिपोर्टिंग अपने सेक्टर अफसर को करनी होती है। मतदान के शांतिपूर्ण संचालन के लिए मतदान के दिन उन्हें मजिस्ट्रेट का अधिकार दिया जाता है। हर दो घण्टें में मतदान की रिपोर्टिंग करनी होगी। पिछले चुनाव से इस बार हुए बदलाव की जानकारी भी प्रशिक्षण में दी गई। उन्होंने बताया कि मतदान के दौरान यदि इव्हीएम की बैटरी खराब हो जाये तो सेक्टर अधिकारी के पास उपलब्ध रिजर्व बैटरी लगाकर मशीन को पुनः चालू किया जा सकता है। इसके पहले बैटरी खराब होने पर मशीन का उपयोग बंद कर दूसरे मशीन से आगे का मतदान कराना होता था। उन्होंने चुनाव आयोग की पीठासीन अधिकारी की पुस्तिका को अच्छी तरह पढ़ने की समझाइश दी।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

