आपरेशन नारकोस* के तहत रेसुब संयुक्त टीम ने गेट नंबर चार में दबिश देकर नागपुर के युवक से पकड़ा दो लाख से ऊपर का दस किलो से अधिक गांजा
बिलासपुर।वायरलेस न्यूज। रेल सुरक्षा बल पोस्ट बिलासपुर प्रभारी की सक्रियता से रविवार को 29 अक्टूबर 23 को रेसुब पोस्ट बिलासपुर एवम मंडल टास्क टीम तथा थाना तोरवा के साथ संयुक्त चेकिंग में दो लाख पांच हजार का दस किलो 10. 250 किलो मादक पदार्थ गाँजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
रेल सुरक्षा बल बिलासपुर पोस्ट प्रभारी भास्कर सोनी ने वायरलेस न्यूज को बताया कि आपरेशन नारकोस* के तहत प्री इलेक्शन सीजर ड्राइव के क्रम में पोस्ट प्रभारी तथा मण्डल टास्क टीम के सउनि टीआर कुर्रे व स्टॉफ तथा थाना तोरवा के प्रभारी निरीक्षक कमला पुषाम ठाकुर, उप निरिक्षक कमल नारायण शर्मा एवं स्टाफ के साथ अवैध गांजा परिवहन करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया गया जिनमें मुखबीर की सूचना के आधार पर रेलवे स्टेशन बिलासपुर गेट नंबर 4 पानी टंकी के बगल में एक व्यक्ति को पकड़ा गया नाम पता विजय मुकुंद वाहने वल्द मुकुंद राव उम्र 39 वर्ष निवासी रानी दुर्गावती चौक नागपुर थाना यशोधरा नगर कामठी रोड जिला नागपुर महाराष्ट्र का निवासी बताया उसके कब्जे से 10.250 किग्रा मादक पदार्थ गाँजा को समय 12.30 बजे जप्त किया गया। थाना तोरवा में कार्यवाही करते हुए आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक -570/23 दिनाँक 29.10.23 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट दर्ज कर कार्यवाही किया गया। जप्त शुदा गाँजा की कीमत रूपये 205000/ (दो लाख पाँच हजार )है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान
बिलासपुरSeptember 26, 2026336 लोगों ने एक साथ गाया वंदे मातरम, राष्ट्रभक्ति से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर

