बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) छत्तीसगढ हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का चुनाव 30 अक्टूबर को अधिवक्ता कक्ष में मतदान सुबह 10 बजे से प्रारंभ होकर शाम 5 बजे तक चलेगा। मतदान की सारी तैयारियां पूरी की जा चुकी है। उक्ताशय की जानकारी सहायक चुनाव अधिकारी श्री बी एन नंदे हाईकोर्ट अधिवक्ता ने पत्रकारों को दी।

श्री नंदे ने बताया कि बार का चुनाव पहली बार हाईटेक तरीके से संचालित की जा रही है। सारी प्रक्रिया यूट्यूब और फेसबुक पर लाइव किया जा रहा है इसके लिए मतदान स्थल पर काफ़ी संख्या में कैमरे लगाए गए हैं ।

जिससे चुनावी प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी तरीके से संचालित किया जा रहा है। ये चुनावी प्रक्रिया संभवतः पहली बार छत्तीसगढ हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में अपनाई जा रही है।
चुनाव अधिकारी श्री नंदे ने बताया कि बार के लिए 9 पद पर चुनाव किए जा रहे हैं। कुल मतदाता 15 सौ है ।स्कूटनी की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है 3 लोगों को स्कूटनी में अयोग्य पाया गया है।
चुनावी मैदान में अध्यक्ष के एक पद के लिए 6 लोग लड़ रहे हैं। सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के लिए 6 उम्मीदवार, वाइस प्रेसिडेंट महिला के लिए 3, सेकेट्री 5, सह सचिव 6, कोषाध्यक्ष 3, लाईब्रेयरी सेकेट्री 3, एक्जीक्यूटिव मेंबर19 प्रत्याशी मैदान में है।



चुनाव प्रक्रिया के के लिए वॉलियटयर की तैनाती पूरी कर ली गई है साथ ही पुलिस की भी तैनाती की गई है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान
बिलासपुरSeptember 26, 2026336 लोगों ने एक साथ गाया वंदे मातरम, राष्ट्रभक्ति से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर

