बिलासपुर (वायरलेस न्यूज)एनटीपीसी सीपत द्वारा सीएसआर के तहत दिनांक 31 अक्टूबर 2023 को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियंत्रण हेतु सीपत थाना को 40 प्लास्टिक स्टॉपर प्रदान किये गये। सीपत थाना प्रभारी, द्वारा स्थानीय क्षेत्र मे आये दिन सड़क पर बढ़ते भीड़ को देखते हुए, इनके नियंत्रण के लिए एनटीपीसी सीपत प्रबंधन को बेरिकेड्स (स्टॉपर) प्रदान करने हेतु अनुरोध किया गया था। एनटीपीसी सीपत द्वारा सीएसआर के तहत 40 नग प्लास्टिक स्टॉपर स्थानीय पुलिस थाना सीपत प्रभारी, श्री नरेश कुमार चौहान को एनटीपीसी द्वारा 40 नग प्लास्टिक स्टॉपर प्रदान किये गये। जिसकी सहायता से चौक चौराहों एवं दुर्घटना जन्य स्थानों में यातायात को सुव्यवस्थित कर इन अनचाही दुर्घटनाओं को रोका जा सके। इस अवसर पर एनटीपीसी सीपत के कर्मचारीगण एवं सीपत थाना के पुलिसकर्मी उपस्थित थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान
बिलासपुरSeptember 26, 2026336 लोगों ने एक साथ गाया वंदे मातरम, राष्ट्रभक्ति से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर

