परियोजना प्रमुख श्री मधु एस ने संभाला एनटीपीसी कोरबा का कार्यभार
कोरबा/बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) एनटीपीसी कोरबा के महाप्रबंधक श्री मधु एस. ने 01 नवंबर 2023 से परियोजना प्रमुख के रूप में कोरबा सुपर थर्मल पावर स्टेशन का कार्यभार संभाला।
श्री मधु एस. (महाप्रबंधक) ने 1989 में कालीकट विश्वविद्यालय से बी.टेक (इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स) की डिग्री प्राप्त करने के बाद, वह 1990 में एनटीपीसी के साथ ईटी (ET) के रूप में अपनी यात्रा शुरू की और एनटीपीसी के साथ उनका 33 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने रिहंद, बदरपुर और खरगोन जैसी अन्य एनटीपीसी संयंत्रों में अपनी सेवाएँ दी हैं।
फरवरी 2022 में, वह अनुरक्षण विभाग में एनटीपीसी कोरबा में शामिल हुए और बाद में फरवरी 2023 में उन्हें महाप्रबंधक (प्रचालन और अनुरक्षण) के रूप में पुनः नामित किया गया।
उनके पास ईंधन प्रबंधन, प्रचालन और अनुरक्षण आदि विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने का अनुभव है।
उन्होंने 2007 में एमडीआई से रणनीति (Strategy) और वित्त (Finance) में बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) में मास्टर डिग्री भी प्राप्त किया है।
श्री मधु एस. ने अपने व्यापक और ज्वलंत ज्ञान और अनुभव से कंपनी में योगदान दिया है।
अब एनटीपीसी कोरबा के परियोजना प्रमुख के रूप में, उनका लक्ष्य कंपनी के आंतरिक और बाहरी हितधारकों की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरे करने का उपलक्ष है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान
बिलासपुरSeptember 26, 2026336 लोगों ने एक साथ गाया वंदे मातरम, राष्ट्रभक्ति से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर

