भाजपा ने जारी किया अपना मोदी की गारंटी वाला घोषणा पत्र ओपी ने पत्रकार वार्ता में दी जानकारी 21 क्विंटल धान 1 एकड़ धान खरीदी 31सौ रुपए में की जाएगी , 500 गरीब परिवारों की महिलाओं को गैस सिलेंडर देगे, 18लाख प्रधानमंत्री आवास , दो साल में घर घर निर्मल जल पहुचाएगे,
रायगढ़। वायरलेस न्यूज। प्रदेश भाजपा महामंत्री और रायगढ़ विधानसभा प्रत्याशी पूर्व आई ए एस ओमप्रकाश चौधरी ने जिला भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता आयोजित कर मोदी की गारंटी वाला मेनी फेस्टो जारी किया। रायगढ़ बीजेपी के रायगढ़ विधानसभा चुनाव प्रत्याशी ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा द्वारा जारी घोषणा पत्र को आज रविवार को जिला भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता में पत्रकारों को जानकारी देकर बताया कि प्रदेश के चुनाव में भाजपा विजयी हुई तो सबसे पहले किसानों को इक्कीस किंवटल धान एक एकड़ में खरीदी जायेगी और उसका समर्थन मूल्य 3100 रुपए धान की गारंटी खरीदने का अपने घोषणा पत्र में किया है।साथ ही एक मुश्त पूरा भुगतान हर पंचायत भवन में नगदी काउंटर लगा कर किया जाएगा। पच्चीस दिसंबर के बाद डोसल का बोनस भी किसानों को देगे। महतारी वन्दन योजना के तहत 12000 रुपए की वार्षिक वित्तीय सहायता विवाहित महिलाओं को देगे,एक लाख रिक्त शासकीय पदो पर समयबद्ध पारदर्शी भर्ती की जाएगी,पहली केबिनेट की बैठक में 18लाख प्रधानमंत्री आवास हेतु धनराशि का आबंटन , दो साल में हर घर नल से जल ,तेंदूपत्ता संग्रहण एवं बोनस प्रति मानक बोरा 5500 सौ रुपए ,4500 रुपए बोनस,भूमिहीन खेतीहहार मजदूरों को दीनदयाल उपाध्याय कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत दस हजार रुपए प्रति वर्ष देगे। अलावे इसके आयुष्मान भारत स्वस्थ्य योजना में दस लाख तक मुक्त उपचार योजना, सस्ती दवाइयों के लिए पांच सौ नए जन औषधि केंद्र खोले जायेगे। पीएससी घोटाले की जांच करवाएंगे। पीएससी में पारदर्शिता लायेगे। छत्तीसगढ़ उद्यम क्रांति योजना के तहत युवाओं को पचास प्रतिशत के साथ ब्याज मुक्त ऋण देगे। रायपुर, नया रायपुर दुर्ग,भिलाई नगर के विकास के लिए दिल्ली एनसीआर की तर्ज पर स्टेट केपिटल रीजन एस सी आर बनायेगे।नया रायपुर होगा इनोवेशन हब,,रानी दुर्गावती योजना के तहत बीपीएल बालिकाओं को जन्म पर डेढ़ लाख का का आश्वासन पत्र देगे। गरीब परिवारों की महिलाओं को पांच सौ में गैस सिलेंडर दिया जाएगा। कालेज जाने वाले छात्र छात्राओं को मासिक ट्रेवल्स अलावंस, भ्रष्ट्राचार के खिलाफ जीरो टालरेंस नीति और आयोग का गठन शिकयत हेतु निगरानी एवम वेबपोर्टल प्रत्यक्ष करवाई के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय में सेल का गठन किया जाएगा। हर संभाग में एम्स की तर्ज पर छत्तीसगढ़ इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस , हर लोकसभा में आइआइटी की तर्ज पर छत्तीसगढ़ इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी को बनायेगे । इन्वेस्ट छत्तीसगढ़ सम्मेलन निवेश आमंत्रण के लिए वार्षिक वेश्विक स्तरीय सम्मेलन करवाएंगे। सरकार तुहर दुवार के तहत डेढ़ लाख बेरोजगारों की भर्ती पंचायत स्तर पर की जाएगी। शक्ति पीठ योजना के तहत चार धाम परियोजना के तहत पांच शक्ति पीठों केलिए एक हजार किलोमीटर परियोजना बनेगी। प्रदेश के लोगो को श्री रामलला दर्शन के लिए ले जायेगे ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान
बिलासपुरSeptember 26, 2026336 लोगों ने एक साथ गाया वंदे मातरम, राष्ट्रभक्ति से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर

