रेलवे सुरक्षा बल चला रहा अभियान चुनाव के मद्देनजर लगातार की जा रही कार्यवाही। लाखो की नगदी सोने चांदी के जेवर और मादक पदार्थ जप्त
बिलासपुर। वायरलेस न्यूज। रेल सुरक्षा बल की टीम ने विधान सभा चुनाव को देखते हुए चुनाव आयोग के दिशा निर्देश में लगातार अभियान चलाकर लोगो से लाखो की नगदी ,सोने चांदी के जेवर और मादक पदार्थ जप्त करने में अहम कयानी हासिल की है। रेल सुरक्षा बल बिलासपुर से मिली जानकारी के अनुसार आगामी छत्तीसगढ एवं मध्यप्रदेश राज्य के विधानसभा चुनाव की तिथियों के नजदीक आते ही चुनाव आयोग के निर्देशनुसार महानिरीक्षक-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त के मार्गदर्शन एवं वरि. मंडल सुरक्षा आयुक्त के नेतृत्व में बिलासपुर मंडल द्वारा रेलवे स्टेशनों प्लेटफार्मो के साथ साथ यात्री गाडियों एवं पार्सलों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
विगत दो दिनों में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा बिलासपुर स्टेशन में चेकिंग के दौरान 793000 नगद एवं 2495297 रूपये का सोना एवं चॉंदी जप्त कर चुनाव उडनदस्ता दल को सुपुर्द किया गया है इसी प्रकार दिनांक 01-11-23 को आरपीएफ सीआईबी बिलासपुर द्वारा पार्सल से 1300000 रूप्ये की चुनाव प्रचार सामाग्री जप्त की गई है।
इसी क्रम में बिलासपुर स्टेशन के साथ साथ मंडल क्षेत्राधिकार के अनुपपुर ]शहडोल ]चॉंपा ]रायगढ]पेंड्रारोड इत्यादि स्टेशनों में भी सघन चेकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है।
आपको बता दें कि Pre Election Seizure के तहत रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर मंडल द्वारा गॉंजा के अवैध परिवहन परिवहन के 20 मामलों में लगभग 182 किलो गॉंजा कीमत 3019500 रूप्ये , शराब के 15 मामलों में 173020 रूप्ये की शराब , 1293000 नगदी के साथ 2820297 रूपये का Precious Metals (सोना एवं चॉंदी) कुल एक करोड रूपये से अधिक की जप्ती/बरामदगी सुनिश्चित कराई जा चुकी है तथा यह अभियान लगातार जारी है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान
बिलासपुरSeptember 26, 2026336 लोगों ने एक साथ गाया वंदे मातरम, राष्ट्रभक्ति से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर

