बिलासपुर। (वायरलेस न्यूज) स्कूली बच्चों को खतरा मोल लेकर इंजन के सामने से रेलवे पटरी को पार करने के वाकये को हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है। इस मामले में कोर्ट ने एक जनहित याचिका दर्ज कर रेलवे को नोटिस जारी कर दो दिन के भीतर जवाब देने को कहा है।
बिलासपुर रेलवे स्टेशन के एक ओर पूरा शहर है, तो वहीं दूसरे छोर पर भी शहर के कई वार्ड हैं। इन्हें रोजाना पटरी पार कर शहर की ओर आना पड़ता है। इनमें स्कूली बच्चे भी होते हैं। हाल ही में एक स्थानीय अखबार में तस्वीर छपी थी जिसमें दिखाया गया था कि स्कूली बच्चे एक इंजन के सामने से पटरी पार कर रहे हैं।
अधूरा पड़ा है ओवरब्रिज
पहले यहां पर फुट ओवरब्रिज हुआ करता था, जिसके टूटने के बाद दूसरा ब्रिज रेलवे ने निर्माण शुरू किया था, पर चार साल से यह अधूरा पड़ा है। इसके चलते हजारों लोग खतरे के बीच एक दिशा से दूसरी ओर प्रतिदिन आना-जाना करते हैं। यदि कोई मालगाड़ी खड़ी होती है तो उसे नीचे से भी पार करना पड़ता है।
बहुत बड़ा हादसा हुआ था यहां
गौरतलब है कि इसी जगह पर अब से 12 साल पहले 22 अक्टूबर 2011 की शाम को रेलवे लाइन क्रॉस करने के दौरान ट्रेनों से टकराकर 15 लोगों की मौत हो गई थी। इनमें से अधिकांश मजदूर थे जो शहर से काम करके वापस घर लौट रहे थे। दुर्घटना तब हुई जब दोनों ओर से एक ही समय में कई ट्रेन गुजरने लगी और लोगों को भागने की जगह भी नहीं मिली। इसके बाद एक अंडरब्रिज का निर्माण किया गया है। इस अंडरब्रिज से वाहन गुजरते हैं लेकिन अधिकांश पैदल चलने वाले इसका इस्तेमाल नहीं करते। इनके लिए फुट ओवरब्रिज बनाया गया था।
कोर्ट ने जताई नाराजगी
हाईकोर्ट ने प्रकाशित तस्वीरों को लेकर रेलवे व राज्य सरकार के प्रति नाराजगी जताई। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने मामले को जनहित याचिका के रूप में दर्ज करते हुए कहा कि इंजन के सामने बच्चे पैदल चलते हुए पटरी पार कर रहे हैं। रेलवे जैसे विभाग में संवेदनशीलता दिखाई नहीं दे रही है। क्या उन्हें पता नहीं है कि कौन सा काम प्राथमिकता से किया जाना चाहिए। कोर्ट ने रेलवे और राज्य सरकार को दो दिन के भीतर जवाब दाखिल करने कहा है। मामले की अगली सुनवाई 24 नवंबर को होगी।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा

