धन गुरु नानक दरबार का आयोजन: पूरे सप्ताह प्रभात फेरी निकाली जाएगी

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज)प्रतिवर्षानुसार अनुसार इस वर्ष भी धन धन श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष में डेरा संत बाबा थाहिरिया सिंग धन गुरु नानक दरबार सिंधी कॉलोनी द्वारा प्रभात फेरी का आयोजन किया जा रहा है.दरबार के प्रमुख भाई साहब मूलचंद नारवानी ने बताया कि 21 नवंबर से प्रतिदिन प्रातः 5:00 बजे दरबार साहिब सिंधी कॉलोनी से नगर के अनेक क्षेत्र से प्रभात फेरी का भ्रमण करवाया जाएगा जो पूरे सप्ताह पर 27 नवंबर तक श्री गुरु नानक देव जी के जयंती के शुभ अवसर पर संपन्न होगा दरबार के सेवादारी डा.हेमंत कलवानी ने जानकारी देते बताया कि इस दौरान नगर के अनेक क्षेत्रों बलराम टॉकीज, राजीव गांधी चौक, वेयर हाउस, मसानगंज, जरहाभाटा, रोहिणी विहार, प्रियदर्शीनी नगर,तेलीपारा, कश्यप कॉलोनी, मगरपारा, बलराम टॉकीज ,नेहरू नगर, राजेंद्र नगर ,सरकंडा आदि अनेक प्रमुख क्षेत्र में प्रभात फेरी का भ्रमण किया जाएगा.उन्होंने बताया की इस पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा एवं विचार विमर्श हेतु नगर के वार्ड पंचायत के अध्यक्ष गण के साथ एक बैठक आयोजित की गई जिसमें समाज के सभी अध्यक्ष जनों ने प्रभात फेरी का जोर-शोर से हर्षोल्लास के साथ स्वागत, सम्मान करने का निर्णय लिया गया.इस अवसर पर पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष धनराज आहूजा, महिला विंग अध्यक्ष कविता मंगवानी, रामलाल चंदानी, महेश पमनानी,रामचंद नागवानी,जगदीश जज्ञासी,सतीश टहिल्यानी, आनंद लालवानी,ओमप्रकाश जीवनानी, बृजलाल नागदेव, सुरेश सिदारा एवं अनेक समाजसेवी ,गंणमान्य नागरिक उपस्थित थे.इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सोनू मूलचंदानी, डा. हेमंत कलवानी,पूर्व पार्षद सुरेश वाधवानी, प्रकाश जज्ञासी, नानक पंजवानी, राजकुमार कलवानी, विजय दुसेजा, राजू धामेचा, जगदीश सुखीजा, चंदू मोटवानी, नरेश मेहरचंदानी, भोजराज नरवानी, मेघराज नारा, अशोक जज्ञासी, जगदीश जज्ञासी, सुरेश माधवानी, अशोक मतलानी, विकास बजाज, अनीता नारवानी, पलक हर्जपाल, कंचन रोहरा, पलक मखीजा, राखी लदनानी, वर्षा सुखीजा, कशिश जेसवानी, गंगाराम सुखीजा, बलराम रामानी, रमेश भागवानी पिंकी नागवानी ,डा.कुंदलदास सोमनानी, मुरली कुकरेजा, एवं अनेक सेवा धारी सक्रिय है
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान
बिलासपुरSeptember 26, 2026336 लोगों ने एक साथ गाया वंदे मातरम, राष्ट्रभक्ति से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर

