जीत का सेहरा जनता जनार्दन को….संगठन एवं कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाई – अमर अग्रवाल
बिलासपुर- (वायरलेस न्यूज) भूपेश बघेल की घोषणाएं डीपफेक साबित हुई है। छत्तीसगढ़ की जनता को भूपेश बघेल के कुशासन से मुक्ति मिली, प्रधानमंत्री मोदी जी की गारंटी को छत्तीसगढ़ की जनता ने विकास का लोक स्तंभ मानकर अंगीकार किया है। बिलासपुर समेत पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की जीत कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत, परिश्रम और धैर्य का परिणाम है। बिलासपुर की जनता ने भाजपा की जीत तय करके मुझ पर जो विश्वास किया है, उस पर खरा उतरना मेरी प्राथमिकता होगी। आजादी के अमृत काल की पुनीत बेला में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के में यशस्वी नेतृत्व में डबल इंजन की भारतीय जनता पार्टी की सरकार से छत्तीसगढ़ में समेकित विकास और सुशासन के लोकहितकारी स्वरूपों को आकार देने का काम किया जाएगा। चार राज्यों के चुनाव परिणाम में तीन में भाजपा की प्रचंड जीत से 2024 में देश में मोदी जी की सरकार की विश्वसनीयता का संकेत दे दिया है। छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल 5 सालों में ढाई घर की चाल में भरोसे का झांसा देकर प्रदेश को भ्रष्टाचार एवं तानाशाही के जाल में बुनते रहे,आज के परिणाम में भारतीय जनता पार्टी को छत्तीसगढ़ की जनता ने ढाई गुना से ज्यादा से ज्यादा सीटों बढ़त देकर छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा के लिए अपना आशीर्वाद दिया है। छत्तीसगढ़ के बुजुर्गों, माताओ, भाइयों को कोटि-कोटि प्रणाम करते हुए बिलासा माई की पावन धरा के नागरिक जनों का हृदय से आभारी हूं, जिन्होंने भाजपा को विजयी बनाया एवम मुझे पुनः सेवा का अवसर देकर अपना असीम स्नेह एवं आशीर्वाद प्रदान किया-अमर अग्रवाल
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा

