रायपुर।(वायरलेस न्यूज) छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं. यहां भाजपा ने पूर्ण बहुमत हासिल किया है. तो वही सबसे चर्चित सीट रायगढ़ से भाजपा प्रत्याशी पूर्व आईएएस ओपी चौधरी ने रिकार्ड मतों से जीत दर्ज की है. उन्होंने कांग्रेस के प्रकाश नायक को 64443 वोटो से हराया है।
आपको बता दे कि चुनाव प्रचार के दौरान अमित शाह ने ओपी चौधरी को बड़ा आदमी बनाने की बात कही थी और उनके लिए जनता से मतदान करने की अपील भी किया था।
बता दे कि बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है, तो वहीं अब मुख्यमंत्री के लिए कई नाम सामने आ रहे है. इसी बीच सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ओपी चौधरी को बीजेपी नेता अमित शाह का फोन आया है, उन्हें दिल्ली बुलाया गया है. देर रात ओपी चौधरी रायपुर पहुंचने वाले है और सुबह दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान
बिलासपुरSeptember 26, 2026336 लोगों ने एक साथ गाया वंदे मातरम, राष्ट्रभक्ति से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर

