🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

उत्कल एक्सप्रेस में दबिश देकर थाना छाल रायगढ़ के एक आरोपी को गुप्त सूचना पर आर पी एफ की टीम ने गिरफ्तार किया

On: December 7, 2023 2:15 AM

उत्कल एक्सप्रेस में दबिश देकर थाना छाल रायगढ़ के एक आरोपी को गुप्त सूचना पर आर पी एफ की टीम ने गिरफ्तार किया

बिलासपुर। वायरलेस न्यूज नेटवर्क। पुलिस थाना छाल के फरार आरोपी को रेल सुरक्षा बल बिलासपुर की विशेष टीम ने गुप्त सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर थाना छाल को सुपुर्दकर दिया है । रेल सुरक्षा बल पोस्ट बिलासपुर प्रभारी निरीक्षक भास्कर सोनी ने वायरलेस न्यूज को बताया कि बुधवार दिनांक 06.12.2023 उन्हें स्वयं निरीक्षक भास्कर सोनी को मोबाईल के माध्यम से सूचना प्राप्त हुआ कि पुलिस थाना छाल में दर्ज अपराध क्रमांक 14/2023 धारा 407,34 भा.द.वि. का आरोपी परमेन्द्र कुमार साहू के गाडी संख्या 18477 उत्कल एक्सप्रेस से शक्ति से बिलासपुर आने की संभावना है। सूचना पर कार्यवाही करते हुये निरीक्षक भास्कर सोनी के नेतृत्व में उनि मनीषा कुमारी मीना द्वारा आरक्षक जगदीश सिंह तथा महिला आरक्षक नेहा के साथ समय 16.43 बजे गाडी के बिलासपुर आगमन पर अटेंड किया गया तथा खोजबीन करने पर जनरल कोच में चेक करने पर बताये हुलिये के अनुसार एक व्यक्ति को पाया जिससे नाम व पता पूछने पर उसने अपना नाम परमेन्द्र कुमार साहू पिता बलराम प्रसाद साहू उम्र 22 साल निवासी मोहतराई थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ०ग० का रहने वाला बताया। जिसके बाद संबंधित थाना को फोटो भेजकर पुष्टि की गयी तथा पुष्टि होने पश्चात उक्त व्यक्ति को रेसुब पोस्ट बिलासपुर लाया गया एवं इसकी सूचना पुलिस थाना छाल को दी गयी।
समय करीबन 22.00 बजे सउनि कैलाश झूबे पुलिस थाना छाल से उक्त आरोपी को लेने हेतु रेसुब पोस्ट बिलासपुर में उपस्थित हुये। उचित एवं आवश्यक कागजी कार्यवाही के बाद उक्त वर्णित आरोपी जिसका नाम परमेन्द्र साहू पिता बलराम साहू उम्र 22 साल है को सही सलामत एवं स्वस्थ हालात में उपस्थित गवाहों के समक्ष सउनि कैलाश झूबे पुलिस थाना छाल को सुपुर्द किया गया।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment