राजा ललित सिंह की धर्मपत्नी राजमाता मंगल मोती देवी
पंचतत्व में विलीन हुईं पोते प्रताप बहादुर सिंह ने मुखाग्नि दी
रायगढ़ राज परिवार में शोक की लहर
रायगढ़। राजा ललित सिंह की धर्मपत्नी राजमाता मंगल मोती देवी मंगलवार को पंचतत्व में विलीन हो गईं। उनका अंतिम संस्कार मोती महल के समीप स्थित राजघाट में किया गया। राजमाता को उनके पोते प्रताप बहादुर सिंह ने मुखाग्नि दी। उनके पुत्र विक्रम बहादुर सिंह ने बताया कि वे 94 वर्ष की थीं और वयोवृद्ध होने के कारण उन्हें उम्र संबंधी स्वास्थ्यगत समस्याओं से जूझना पड़ रहा था। वे बीते कुछ समय से बीमार थी और उनका इलाज चल रहा था। राजमाता मंगल मोती देवी ने रविवार की शाम को अपने पुत्र विक्रम बहादुर सिंह के निवास स्थान ग्राम कोतरा में अंतिम सांस ली। उनका अस्थि विसर्जन तथा अन्य कर्मकांड प्रयागराज में किया जाएगा।

Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, विमान सुरक्षा एवं वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग