🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

व्यापारी एकता पैनल का रायगढ़ जूटमिल क्षेत्र में धुंआधार दौरा, व्यापारियों ने किया जोरदार स्वागत, किया चेम्बर चुनाव में जिताने का वादा, कार्यालय का हुआ उद्घाटन

On: March 1, 2021 6:40 PM

रायगढ़(अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़)। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज चुनाव-2021 के मद्देनजर व्यापारी एकता पैनल के प्रभारी बजरंग अग्रवाल के नेतृत्व में रायगढ़ जिले के उपाध्यक्ष पद प्रत्याशी सुनील रामदास अग्रवाल व मंत्री पद प्रत्याशी शक्ति अग्रवाल ने चेंबर चुनाव के प्रचार कार्यक्रम के दौरान इस्पात नगरी रायगढ़ के जूटमिल क्षेत्र में जमकर प्रचार किया और पैनल की जीत सुनिश्चित करने व्यापारियों से समर्थन माँगा।

व्यापारी एकता पैनल के प्रत्याशियों ने इस्पात नगरी रायगढ़ के जूटमिल, छातामुड़ा, मिठमुड़ा और सहदेवपाली क्षेत्र के सभी दुकानों का सघन दौरा किया।

प्रचार के दौरान, स्थानीय व्यापारियों ने व्यापारी एकता पैनल उपाध्यक्ष पद प्रत्याशी सुनील रामदास अग्रवाल व मंत्री पद प्रत्याशी शक्ति अग्रवाल का अतुलनीय स्वागत करते ढोल-नगाड़े बजाए, आतिशबाजियां की व जमकर फूल-मालाओं की वर्षा की।

सघन दौरे के बीच, पैनल के प्रत्याशियों ने सभी व्यापारियों से आगामी चेम्बर चुनाव में व्यापारी एकता पैनल के प्रत्याशियों को प्रचंड बहुमत से जिताने की अपील की। वहीँ सभी स्थानीय व्यापारियों ने इस बार भी व्यापारी एकता पैनल को प्रचंड बहुमत से विजयी बनानने का आश्वासन दिया।।

इसी दौरान, आज रायगढ़ में पैनल के कार्यालय का भी उद्घाटन किया गया। श्याम टॉकीज को जिला रायगढ़ एकता पैनल का कार्यालय बनाया गया। वहीं रायगढ़ जिला प्रभारी ने पैनल के पदाधिकारियों की मीटिंग भी ली।

आज के दौरे में प्रमुख रूप से रायगढ़ जिले प्रभारी बजरंग अग्रवाल, गौतम मित्तल व सुमीत जैन के अलावा रायगढ़ जिला के स्थानीय व्यापारी नंदकिशोर अग्रवाल, राजेन्द्र अग्रवाल, मुकेश मित्तल, राजेश अग्रवाल, हीरा मोटवानी, बजरंग महमिया, आशीष केशरवानी, जय कुमार बानी, महेंद्र अग्रवाल, नंदलाल मोटवानी, रवि अग्रवाल, शिव अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, उमाशंकर पटेल, रमेश जुनेजा, प्रतीक अग्रवाल, सीताराम अग्रवाल और काफी संख्या में चेम्बर के सदस्य एवं व्यापारी उपस्थित थे।

=======

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment