*बेरोजगार युवकों,शासकीय कर्मचारी तथा महिलाओं ने अपने को किया ठगा महसूस:-सुभाष पाण्डेय*
रायगढ़ (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़):- नगर निगम के पूर्व सभापति व वरिष्ठ भाजपा पार्षद सुभाष पाण्डेय ने आज भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार के तीसरे बजट को छत्तीसगढ़ की जनता के लिए बेहद निराशाजनक बताया है !
चुनाव घोषणा पत्र में शिक्षित बेरोजगारों को 2500/- रुपये मासिक बेरोजगारी भत्ता,वृद्ध,विधवा व निशक्तजनों के पेंशनधारियों को 1000/- व 1500/- रुपये का मासिक पेंशन वृद्धि किये जाने का एवम महिला स्वसहायता समूह के ऋण माफ किये जाने का प्रावधान साथ ही सविंदा कर्मचारी एवम शासकीय कर्मचारियों को नियमित किये जाने की घोषणा का बजट प्रावधान में कोई उल्लेख नही है पूर्ण शराबबंदी के वादा करके सरकार में भारी बहुमत हासिल करने वाली भूपेश सरकार ने शराब की बिक्री से जो आय है उसमें 600/- करोड़ रुपये का वर्तमान वर्ष में अतिरिक्त आय का प्रावधान रखा है,जो कि पूर्ण शराब बंदी के वायदे को खारिज करता है, कोरोना काल से उत्पन्न स्थिति में स्वास्थ्य सुविधाओ में विस्तार की कोई सुविधा बजट प्रावधान में नही है,इन सब विषयो को लेकर छत्तीसगढ़ के सभी वर्ग की जनता में आक्रोश है !
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यOctober 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह विशेष
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज

