*सभी थानाक्षेत्र में नाकेबंदी कर की जा रही जांच, एडिशनल एसपी, सीएसपी के नेतृत्व में संदिग्धों से पूछताछ जारी*…
रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़) धरमजयगढ़ अंतर्गत ग्राम मिरीगुड़ा बस्ती के सामने खम्हार जाने वाले मार्ग में सुबह करीब 10:00 बजे *दो बाइक में सवार चार अज्ञात आरोपियों* द्वारा खम्हार ग्रामीण बैंक शाखा के कैशियर *विनोद लकड़ा (उम्र करीब 40 वर्ष)* पर लूट की नियत से एक आरोपी द्वारा पीछे से तमंचे से फायर किया गया, विनोद लकड़ा के दाहिने कंधे पर गोली लगने से वे जमीन में गिर गए जिसके बाद आरोपियों द्वारा विनोद लकड़ा के बैग को छीन कर कापू के रास्ते भागने की जानकारी मिली है ।
घटना की सूचना मिलते ही सुबह रायगढ़ मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशन पर एडिशनल एसपी अभिषेक वर्मा व सीएसपी रायगढ़ अविनाश सिंह ठाकुर धरमजयगढ़ रवाना हुये । वहीं घटना की सूचना बाद एसपी रायगढ़ द्वारा जिले के मुख्य मार्गों , बाहर जाने वाले मार्गों पर नाकेबंदी कर थानाक्षेत्र में संदिग्धों की सघन जांच के निर्देश पर सघन जांच शुरू कर दी गई है । एडिशनल एसपी रायगढ़ के नेतृत्व में धर्मजयगढ़, कापू क्षेत्र में लूटपाट मामलों में संदिग्ध व्यक्तियों की धरपकड़ के साथ पूछताछ की जा रही है । साइबर सेल स्टाफ द्वारा घटनास्थल से आने जाने वाले मार्गों का सीसीटीवी फुटेज निकलवा कर चेक किया जा रहा है । घटना की रिपोर्ट थाना धर्मजयगढ़ में राज्य ग्रामीण बैंक शाखा खम्हार के शाखा प्रबंधक ग्रेबोरी तिग्गा पिता अंजुलेश तिग्गा द्वारा लिखित आवेदन देकर दर्ज कराया गया है, रिपोर्टकर्ता बताये कि आहत से अस्पताल में जाकर मिले हैं, उनकी स्थिति सामान्य है । आहत का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मिरीगुडा, सिविल अस्पताल धर्मजयगढ़ में ईलाज बाद रायगढ़ जिंदल अस्पताल रिफर किया गया है, लूटी हुई बैग में केवल कागजात होना बताया गया है । आवेदन पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध थाना धर्मजयगढ़ में अपराध क्रमांक 42/2021 धारा 394, 307 IPC 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यOctober 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह विशेष
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज

