🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

बजट में पत्रकारों के लिए 5 लाख की सहायता राशि का प्रावधान रायगढ़ प्रेस क्लब ने मुख्यमंत्री का माना आभार

On: March 1, 2021 6:55 PM

रायगढ़(अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा आज विधानसभा में प्रस्तुत छत्तीसगढ़ राज्य के वार्षिक बजट में राज्य के पत्रकारों के लिए भी घोषणा की है जिसमें पत्रकारों की दुर्घटनाजन्य आकस्मिक मृत्यु के प्रकरणों में दी जाने वाली सहायता राशि को 2 लाख से बढ़ाकर 5 लाख किये जाने की घोषणा की है। रायगढ़ प्रेस क्लब के अध्यक्ष हेमंत थवाईत व संरक्षक और जिले के वरिष्ठ पत्रकार अनिल रतेरिया, सचिव नवीन शर्मा सहित शहर व जिले के वरिष्ठ पत्रकारों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की इस घोषणा का स्वागत करते हुए उनका आभार जताया है।
प्रेस एसोसिएशन ने भी सीएम का किया धन्यवाद ज्ञापन
बजट पर विधानसभा में पत्रकारों से संबंधित दुर्घटना बीमा देने की घोषणा करने पर जिला प्रेस एसोसिएशन रायगढ़ ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को शुक्रिया अदा करते हुए प्रसन्नता जाहिर की है। ज्ञात हो कि सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बजट पेश किया। जिसमे छत्तीसगढ़ के पत्रकार साथियों के लिए महत्वपूर्ण घोषणा की। इस घोषणा में कहा गया है कि यदि किसी पत्रकार की आकस्मिक दुर्घटना से दुखद निधन हो जाता है तो उस पत्रकार के परिवार को 5 लाख रूपए की बीमा राशि सहायता के रूप में शासन की ओर से प्रदान की जाएगी। इस घोषणा पर जिला प्रेस एसोसिएशन के अध्यक्ष सहित सभी सदस्यों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद ज्ञापित किया है और इसी तरह पत्रकार हित में निर्णय लेते रहने की उम्मीद जताई है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment