🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

अमरकंटक एक्सप्रेस से कटनी से रायपुर जा रही दंपती के एसी टू कोच से दो लाख का जेवरात पार

On: December 20, 2023 9:32 AM

अमरकंटक एक्सप्रेस से कटनी से रायपुर जा रही दंपती के एसी टू कोच से दो लाख का जेवरात पार
बिलासपुर। (वायरलेस न्यूज) अमरकंटक एक्सप्रेस से कटनी से रायपुर जा रही एक दंपती का लाखो के सोने चांदी से भरा बाक्स और नगद राशि अटैची से पारकर देने की घटना प्रकाश में आई है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 19.12.2023 को जीआरपी चौकी अनूपपुर से जानकारी के अनुसार टी.ओ.पी.बी का मामला जीआरपी चौकी अनूपपुर को प्राप्त हुआ है। दर्ज एफ.आई.आर. के अनुसार प्रार्थी जिसका नाम-पवन कुमार छावड़ा वल्द- सुदामा दास छावड़ा उम्र-42वर्ष निवासी- सी-31 सेक्टर 05, चंदन कुंज, देेवेन्द्र नगर, रायपुर, जिला- रायपुर (छ.ग.) मो.नं. 9713100850 जो दिनांक 24.11.2023 को गाड़ी सं.-12854 भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस के कोच नं- ए 01के बर्थ नंबर- 12,18 पर कटनी साउथ से रायपुर तक अपनी पत्नी पुनम छावड़ा व पुत्र चिनमय छावड़ा के साथ यात्रा कर रहे थे। कटनी साउथ में ट्रेन में चढ़कर सामान व्यवस्थित करने के बाद सो गए। गाड़ी अनूपपुर स्टेशन पहुँचने पर नींद खुली तो देखा कि उसका सुटकेस का चैन खुला हुआ था। शक होने पर देखा तो सुटकेस के अंदर रखा ज्वेलरी का डिब्बा नहीं था। डिब्बे के अंदर सोने के 02 चैन 05 एवं 07 ग्राम सोने का 02 लाॅकेट 04 और 05 ग्राम, 03 टाॅप्स 05,06 और 07 ग्राम के लगभग, सोने की 03 अंगूठी 03,04,05 ग्राम के लगभग कुल जेवरात की कीमत रूपये 2,00,000/- तथा नगदी रू, 10,500/- था। ट्रेन करीब 03.30 बजे अनूपपुर स्टेशन पहुँची थी। उस समय उसकी नींद खुली, एक व्यक्ति सीट नंबर- 11 में बिना रिजर्वेशन के बैठा हुआ था वह सामान चोरी होने के नहीं था जिसका हुलिया उम्र- लगभग 50 वर्ष तगड़ा शरीर, पेट निकला हुआ स्वेटर पहना हुआ, शर्ट-पैंट और पैर में मोजा और काला चप्पल पहना हुआ था। उसे लगता है कि वही व्यक्ति उसका सुटकेस से जेवरात और नगदी चोरी कर ले गया कोच अटेन्डर के साथ वार्तालाप कर रहा था। टीटीई के द्वारा बिना रिजर्वेशन के कोच में बैठाया गया था जिसकी सूचना उसने सिर्फ पुलिस को दिया तथा घर जाकर जेवरात की रसीद लेकर दिनांक 26.11.2023 जी.आर.पी. थाना रायपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया । प्रार्थी की शिकायत पर जी.आर.पी.रायपुर द्वारा शुन्य में अपराध क्रमांक – 094/2023 धारा 379 आई.पी.सी.का मामला दर्ज कर घटनाक्षेत्राधिकार जी.आर.पी.शहडोल को स्थानांतरित किया गया। जहां असल अपराध क्र-0128/2023 दिनांक 08.12.2023 धारा 379 आई.पी.सी.दर्ज किया गया है तथा अपने चौकी जीआरपी अनूपपुर को स्थानांतरित किया जा रहा है। चोरित संपत्ति की कुल कीमत रूपये 2,10,500/- हैै।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment