पुरन्दर मिश्रा ने जगन्नाथ के जयकारे के साथ ली पद एवं गोपनीयता की शपथ
रायपुर।(अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज) मंगलवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा का विधिवत गठन हो गया है। प्रोटेम स्पीकर रामविचार नेताम ने विधानसभा के सभी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। छत्तीसगढ़ के हाई प्रोफाइल सीट रायपुर नगर उत्तर विधानसभा से प्रचंड बहुमत से विजय पताका लहराने वाले विधायक पुरन्दर मिश्रा ने भी सदन के भीतर छत्तीसगढ़ के षष्ठम विधानसभा सदस्य के तौर पर पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
उल्लेखनीय है कि 3 दिसंबर को परिणाम आने के बाद छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने बहुमत हासिल की है। रायपुर की चारों सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की है, जिसमें रायपुर उत्तर विधानसभा से पुरन्दर मिश्रा ने विजय पताका फहराकर अपने विरोधियों को धोबी पछाड़ दिया है। मंगलवार को छत्तीसगढ़ के षष्ठम विधानसभा का गठन किया गया, जिसमें विजय प्राप्तकर सदन पहुंचे विधायकों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
रायपुर उत्तर से भाजपा विधायक पुरन्दर मिश्रा ने महाप्रभु जगन्नाथ के जयकारे के साथ विधानसभा सदस्य के तौर पर शपथ ली। शपथ ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने क्षेत्र की जनता से जो वादा किया है, उसका अक्षरश: पालन करेंगे। विधायक मिश्रा ने कहा कि क्षेत्र की जनता अपना प्रतिनिधि चुनकर सदन तक पहुंचाती है, ताकि उनकी बातें सरकार तक पहुंच सके और उनकी समस्याओं का समाधान हो सके। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते मैं अपनी जिम्मेदारी का पालन करने के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, विमान सुरक्षा एवं वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग

