रायपुर (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)अंजय शुक्ला सी सी टी ए के नये अध्यक्ष बनाये गए
छत्तीसगढ़ सीमेंट ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन की आवश्यक बैठक रायपुर के हॉटल बेबिलांन कैपिटल में आयोजित की गई।

उक्त बैठक में दुर्ग,भिलाई, रायपुर, बस्तर,कोरापुट ,बिलासपुर,जांजगीर चापा,कोरबा,रायगढ़, सहित, पूरे छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से( प्रदेश कार्य समिति सदस्य भारतीय जनता पार्टी के )श्री अंजय शुक्ला को छत्तीसगढ़ सीमेंट ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
श्री शुक्ला ने अध्यक्ष रूप में अपनी स्वकृति प्रदान करते हुए कहा कि वे इसके पहले भी इस संस्था के अध्यक्ष रह चुके है ,संस्था के सदस्यों ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें पुनः अध्यक्ष बनाया है तो मै उन्हें यह विश्वास दिलाता हूँ कि पिछले कार्यकाल के दौरान जिस प्रकार से संगठन एवं परिवहनकर्ताओ के हित मे जो कार्य किया गया था उसी प्रकार इस बार भी पूरी ईमानदारी के साथ कार्य किया जावेगा एवं परिवहनकर्ताओं की जो भी समस्यायें होगी उनको हर स्तर पर समाधान हेतु पूरी तत्परता दिखाउंगा ।
सी सी टी ए व उनके सभी पदाधिकारी एवं सदस्य सभी को मैं अपना परिवार मानता हूँ औऱ मेरे परिवार के ऊपर आने वाली सभी मुश्किलो का सामना करने तथा हर प्रकार से उन्हें मदद किये जाने के लिए मैं आश्वस्त करता हूं ।
अंजय शुक्ला अध्यक्ष बनने के बाद सी सी टी ए के सदस्यों के साथ छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह जी, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा जी , कैबिनेट मंत्री, बृजमोहन अग्रवाल जी एवं ओ पी चौधरी जी से सौजन्य भेट मुलाकात भी की।
हॉटल बेबीलॉन कैपिटल में आयोजित बैठक मे मुख्य रूप से सुधीर अग्रवाल, अशोक जैन, सुखदेव सिंह सिद्धू, पूर्व अध्यक्ष अचलजीत सिंह भाटिया, दिवाकर अवस्थी ,इन्द्रजीत सिंह, संदीप सिंह, मलकितसिंह, गणेश प्रसाद जायसवाल,एवं सनोज सिंह सहित काफी संख्या में सदस्यगण व परिवहनकर्ता मौजूद थे।
बलौदाबाजार ट्रक मालिक संघ के अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने नवनियुक्त अध्यक्ष श्री शुक्ला को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की,साथ ही बधाई देने वालों में प्रतीक जैन,सनोज सिंह, लल्लूसिह,संतोष ठाकुर, प्रशांत पांडेय, लखेश साहू, धीरज साहू,जितेंद्र सिंह, कमलेश साहू,का नाम भी शामिल है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

