ऑपरेशन अमानत* के तहत …… सेवा ही संकल्प* के ध्येय के साथ रेल यात्रियों के छुटे हुए चवालीस लाख चोरांब्बे हजार 44,94,205/- रुपए मूल्य के सामानों को किया वापस रेलवे सुरक्षा बल दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल की अभिनव पहल

नागपुर। वायरलेस न्यूज नेटवर्क रेल सुरक्षा बल ने वर्ष 2023 में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल द्वारा सेवा ही संकल्प* के ध्येय के साथ रेल यात्रियों के छुटे हुए कुल 44,94,205/- रुपए मुल्य के सामानों को सुपूर्द किया गया है। यात्रियों ने भी अपना कीमती सामान वापस मिलने पर रेल सुरक्षा बल दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल की मुक्तकंठ से सराहना की है।
इस संबंध में रेलवे सुरक्षा बल दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल द्वारा श्री दीप चंन्द्र आर्य, मंडल सुरक्षा आयुक्त ने वायरलेस न्यूज नेटवर्क बिलासपुर छत्तीसगढ हमारे प्रतिनिधि अनिल आहूजा को विशेष जानकारी साझा कर बताया कि रेल यात्रियों के ट्रेनों में छूटे कीमती सामान हम लगातार सूचना मिलने पर संबंधित पोस्ट को सूचित किया जाता है और यात्रियों का सामान शत प्रतिशत बरामद कर उसे सुपुर्द किया जाता है इसके लिए रेल सुरक्षा बल ने सेवा ही संकल्प* के ध्येय के साथ रेलवे सुरक्षा बल दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल द्वारा श्री दीप चंन्द्र आर्य, मंडल सुरक्षा आयुक्त, रेसुब द.पू.म.रेलवे, नापगुर मंडल के मार्गदर्शन में रेल यात्रीयों के गाडियों एवं स्टेशनों में छुटे हुए सामानो को बरामद कर उन्हें सुरक्षित उनके मालिकों को सुपूर्द किया गया। इसी क्रम में रेलवे सुरक्षा बल दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल द्वारा वर्ष 2023 में ऑपरेशन अमानत के तहत कुल- 44,94,205/- रुपए मुल्य के कुल 178 मामलो में रेल यात्रीयों के छुटे मोबाइल फोन, लैपटॉप, पर्स, बैग, अन्य दस्तावेजों एवं छुटे हुए सामान को बरामद कर उनकी पहचान और तस्दीक के बाद उचित कार्यवाही करते हुए यात्रीयों को वापस लौटाया है।
श्री दीप चंद्र आर्य, मंडल सुरक्षा आयुक्त/ रेसुब नागपुर द्वारा सभी रेल यात्रियों से आह्वान किया जाता है कि यात्री अपने सामानों को अपने पास संभाल कर रखे और सामान छुटने पर तुरंत अपने नजदीकी आरपीएफ कर्मी को सूचित करें या टोल फ्री नम्बर 139 रेल मदद पर जानकारी सांझा करें , आरपीएफ नागपुर आपकी हर मदद के लिए सदैव तत्पर है। आपका हर छूटा सामान आपको लौटने मे आरपीएफ आपकी हरसंभव मदद करेगा ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, विमान सुरक्षा एवं वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग

