● आरोपी पर थाना कोतवाली और जूटमिल में दर्ज है लूटपाट का अपराध…. *रायगढ़* । कल 05 जनवरी के शाम कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के आदतन बदमाश *निरंजन दीप पिता महेश दीप उम्र 23 साल निवासी बापूनगर थाना कोतवाली रायगढ़* को लूटपाट के अपराध में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है । थाना कोतवाली में आरोपी निरंजन दीप के विरुद्ध 4 जनवरी को विरेन्द्र भोपे निवासी इंदिरा नगर गांधी रायगढ़ द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि इसकी रामभांठा मेन रोड राम मंदिर के पास किराना दुकान है, जहां 31 दिसंबर की रात निरंजन दीप दुकान आकर डरा धमकाकर ₹1500 लूट लिया । रिपोर्टकर्ता ने बताया कि निरंजन दीप चाकू पकड़ा रहता है और पहले भी दुकान में आकर डरा धमका कर रुपए ले गया था । वहीं थाना जूटमिल में भी 4 जनवरी को निरंजन दीप के विरुद्ध रामभांठा दुर्गा मंदिर चौक पर रहने वाले अरुण अजगले के द्वारा 3 जनवरी के शाम कयाघाट मुक्तिधाम के पास निरंजन दीप द्वारा चाकू दिखाकर ₹1000 लूटपाट की रिपोर्ट दर्ज कराया गया है । दोनों ही थानों में आरोपी निरंजन दीप के विरुद्ध लूट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है । आरोपी निरंजन पर मिल रही शिकायत को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे द्वारा तत्काल स्टाफ के साथ आरोपी के सकुनत पर दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया गया । आरोपी निरंजन दीप के मेमोरंडम पर ₹1000 और घटना में प्रयुक्त एक चाकू जप्त कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पेश कर जेल भेजा गया है । बदमाश की पतासाजी, गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे, उप निरीक्षक दिनेश बोहिदार, प्रधान आरक्षक दिलीप भानु, आरक्षक गोविंद पटेल की अहम भूमिका रही है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

