*रायगढ़* । ढाबा पर अवैध रूप से शराब परोसने और ढाबा के समीप बेतरतीब रूप से वाहन खड़ी करने की शिकायत को लेकर आज दिनांक 08/01/2024 को थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक शरद चन्द्रा द्वारा थानाक्षेत्र के रायगढ़-धरमजयगढ़ तथा घरघोड़ा-लैलूंगा मुख्य मार्ग पर संचालित होने वाले समस्त ढाबा संचालकों को थाना तलब कर उनकी मीटिंग ली गई । थाना प्रभारी ने कड़े शब्दों में ढाबा संचालकों को हिदायद दी कि वे ढाबे में शराब सेवन होने ना दें, ढाबा में शराब पीने-पिलाने की सख्त मनाही है । ढाबे पर भोजन करने आये वाहन चालकों के वाहन सड़क पर खड़ी ना होने दें, वाहनों को खड़ी करने पार्किंग की व्यवस्था करें । कोई भी ढाबा संचालक ट्रक/ट्रेलर वाहन चालकों से कोयला, कबाड़ या अन्य वस्तुएं गलत तरीके से क्रय ना करें और कोई ढाबा में आये व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध लगे तो तत्काल थाना प्रभारी के नंबर 94791-93218 या डायल 112 को सूचित करें और सुरक्षा की दृष्टि से ढाबो में सीसीटीवी कैमरे लगावें । थाना प्रभारी ने ढाबा संचालकों को चेताया कि उनकी टीम किसी भी समय किसी भी ढाबे को चेक किया जाएगा, वैधानिक गतिविधियां पाए जाने पर ढाबा संचालक पर कड़ी कार्यवाही की जावेगी ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, विमान सुरक्षा एवं वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग

