पुनरीक्षण के लिए 22 तक दे सकते हैं आवेदन
बिलासपुर, (वायरलेस न्यूज 12 जनवरी 2024) कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण ने बिलासपुर एवं तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के दर्जनभर मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य 2024 का जायजा लिया। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 22 जनवरी तक मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य चलेगा। इस दौरान मतदान केन्द्रों पर अभिहित अधिकारी एवं बीएलओ बैठकर नाम जोड़ने, काटने अथवा संशोधन के लिए निर्धारित फार्म में आवेदन ले रहे है। कलेक्टर ने आज शेफर स्कूल एवं मिशन स्कूल और तखतपुर के सकरी आत्मनंद स्कूल एवं पेण्डरी स्कूल का दौरा कर पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अभियान का डोर टू डोर प्रचार करने एवं पात्र लोगों से आवेदन लेने को कहा है। उन्होंने 13 एवं 14 जनवरी को आयोजित विशेष शिविरों के बारे में भी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान स्कूली बच्चों से भी चर्चा कर शैक्षाणिक गुणवत्ता का परीक्षण किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिवकुमार बनर्जी भी उपस्थित थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

