*थाना सिटी कोतवाली की बडी कार्यवाही
*अलग अलग मामलो में किया गया 05 नग स्कुटी कीमती 1.90,000 रूप्ये किया गया बरामद
विवरणः- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी बिंदा प्रसाद कश्यप पिता स्व0 राम स्वरूप कश्यप साकिन शिखा वाटिका के पीछे मधुबन रोड दयालबंद, प्रार्थी संतोष लाल हंसपुर्मा पिता स्व0 सोहन लाल उम्र 49 साल साकिन पोस्ट आफिस गली टिकरापारा थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर एवं प्रार्थी श्री आतम चंद गिदवानी पिता स्व0 हटकन दास गिदवानी उम्र 72 साल साकिन समृध्दि हास्पीटल जगमल चौक तोरवा बिलासपुर क्रमशः दिनंाक 04.01.2024, 06.01.2024 एवं 08.01.2024 को थाना सिटी कोतवाली उपस्थित आकर अपनी स्कुटी चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराने पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 09/2024 धारा 379 भादवि, अपराध क्रमांक 12/2024 धारा 379 भादवि, अपराध क्रमांक 14/2024 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध कर वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने निर्देश दिया गया। जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री राजेंद्र कुमार जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमती पूजा कुमार के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित कर आरोपी की पता साजी की जा रही थी विवेचना दौरान मुखबिर सूचना मिली की एक विधि संघर्षरत बालक चोरी की मोटर सायकल बेचने ग्राहक तलाश कर रहा है मुखबिर के निशानदेही पर विधि से संघर्षरत बालक को मधुबन रोड दयालबंद में एक्टिवा वाहन के साथ पकडा गया। विधि से संघर्षरत बालक से एक्टिवा वाहन क्रमांक सीजी 10 ए.एक्स 7049 के संबंध में पूछताछ किया गया, विधि से संघर्षरत बालक द्वारा पहले पुलिस को गुमराह किया गया, परिजनो के समझ कडाई से पूछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार किया गया। विधि से संघर्षरत बालक के निशान देही पर उसके घर से 02 अन्य वाहन एक्टिवा क्र. सीजी 10 बी.जी. 6254 एवं एक्टिवा क्र. सीजी 10 एक्स 4306 को बरामद किया गया जो थाना सिटी कोतवाली अपराध क्रमांक 12/2024 धारा 379 भादवि एवं अपराध क्रमांक 14/2024 धारा 379 भादवि का होना पाया गया। विधी से संघर्षरत बालको के विरूद्ध परिजनो की उपस्थित में विधिवत कार्यवाही की गई।
इसी क्रम आज दिनांक 12.01.2024 को मुखबिर सूचना पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा मधुबन रोड दयालबंद में चोरी के एविटर वाहन बेचने हेतु ग्राहक तलाश करते एक अन्य विधि से संघर्षरत बालक को पकडा गया। विधि से संघर्षरत बालक से उक्त बिना नंबर एपिटर वाहन, इंजन नंबर BK4GN1405326 के संबंध में पूछताछ करने पर पहले पुलिस को गुमराह किया गया, परिजनो के समझ कडाई से पूछताछ करने पर उक्त एपिटर वाहन को तोरवा क्षेत्र से चोरी करना स्वीकार किया गया। विधि से संघर्षरत बालक के निशान देही में उसके घर से एक अन्य जुपिटर वाहन, इंजन नंबर JF21E9150941 को जप्त किया गया। विधि से संघर्षरत बालक के विरूद्ध इस्तगाशा क्रमांक 01/2024 धारा 41(1-4) जा.फौ./379 भादवि तैयार कर परिजनो की उपस्थित में विधिवत कार्यवाही की गई। जप्त स्कुटी वाहनो के वाहन स्वामी की पता तलाश की जा रही है।
विशेष योगदानः-निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर, उनि बसंत कुमार साहू प्र.आर. निर्मल सिंह, फुलसिंह बड्डे, आर. गोकुल जांगडे, नुरूल कादिर, प्रेम सूर्यवंशी
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

